Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
हिना खान ने शेयर किया अपना फिटनेस मंत्रा, रोजाना करती है एक घंटा वर्कआउट और ऐसा है डाइट प्लान
टीवी एक्ट्रेस हिना खान टीवी इंडस्ट्री के मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक है। हिना हमेशा अपने स्टाइल और फिटनेस की वजह से चर्चाओं में रहती है। 31 वर्षीय इस एक्ट्रेस के शरीर में एक्स्ट्रा फैट नजर नहीं आता और इसके पीछे उनकी डाइट और हार्ड वर्कआउट है। हाल ही में एक इंटरव्यू में हिना ने माना कि उनके फिटनेस में उनकी डाइट का बड़ा हिस्सा है और एक्सरसाइज उनके फिटनेस को और बूस्ट करती है।
हिना ने बताया कि उनका शेड्यूल कितना भी टाइट क्यों न हो लेकिन वह जिम जाना नहीं छोड़ती। काम के दबाव में भी वह हर रोज एक घंटे जिम में वर्कआउट जरूर करती हैं। हिना बताती है कि जब भी उनके पास समय होता है तो वह जिम में ज्यादा वक्त देती हैं। तो आइए जानें हिना के कुछ फिटनेस रुटीन और डाइट के बारे में जिसे वह फॉलो करती हैं। हिना बताती है कि 75 प्रतिशत डाइट और 25 प्रतिशत एक्सरसाइज ही उनकी फिटनेस का मंत्र है।
प्रोटीन है जरुरी हिना के लिए
हिना की डाइट का अहम हिस्सा प्रोटीन है। उनके नाश्ते से लेकर रात के डिनर तक में प्रोटीन का हिस्सा सबसे ज्यादा होता है। सुबह की शुरुआत वह गुनगुने पानी को चाय की तरह सिप कर के पीती हैं। वह एक बार में ज्यादा न खा कर थोड़ा-थोड़ी कुछ-कुछ देर में खाती हैं। वैसे वो फूडी नहीं हैं इसलिए वो प्रोटीन पर ज्यादा ध्यान देती है ताकि उनका पेट लंबे समय तक भरा भी रहता है।वह संडे को चीट डे मानती हैं।
हिना का वर्कआउट प्लान
वह हर दिन जिम में कम से कम एक घंटा वक्त जरूर देती हैं। इसमें कार्डियो, वेट ट्रेनिंग और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सब शामिल होता है। उनके रोज के रुटीन एक्सरसाइज में मिक्स वेट ट्रेनिंग, फंक्शनल ट्रेनिंग, किक बॉक्सिंग और ट्रिक्स एक्सरसाइज शामिल हैं। इसमें बैक, एब्स, कंधे और बाइसेप्स की एक्सरसाइज होती शामिल होती है।
कार्डियो में वह हार्डकोर वेट ट्रेनिंग के साथ फंक्शनल फिटनेस, कोर स्ट्रेंथनिंग, किक बॉक्सिंग को प्रिफर करती हैं। इसके आलवा कभी कभी वह योग और पावर योगा को भी प्रेफर करती हैं। उनका मानना है ये एक्सरसाइज ही उन्हें एनर्जेटिक बनाती हैं।
हिना का डाइट प्लान
हिना ब्रेकफास्ट में फलों या वेजिटेबल का जूस पीना पसंद करती है।इसके साथ वो नाश्ते में दो केले और कार्नफ्लेक्स या मुसली खाना पसंद करती है। एक व्हाइट ऑमलेट भी वह नाश्ते में लेती हैं।
लंच में वह दाल, पनीर, और उबली सब्जियों से भरा कटोरा लेती हैं। कई बार ज्यादा भूख होने पर मल्टी ग्रेन वाली दो रोटी लेती हैं।
रात का डिनर सुबह 7 बजे से पहले ले लेती हैं। डिनर में वह उबली या भूने हुए पनीर या चिकन खाती है।
खुद को हमेशा रखती हैं हाइड्रेट
हिना का मानना है कि हमारे खानपान का असर हमारे बॉडी पर पड़ता है और खूबसूरत चेहरे के लिए पानी का अहम रोल होता है। इसलिए हिना खुद को हाइड्रेड रखती है।
प्यास लगने से पहले वह पानी पीती हैं। दिन में 12 ग्लास पानी उनका पीना जरूरी है। इसके बाद वह जब मन हो कुछ न कुछ लिक्विड लेती रहती हैं। इसमें नींबू पानी, नारियल पानी या कोई जूस शामिल होता है। इसके अलावा वो लस्सी या छाछ का भी सेवन करती है।



Click it and Unblock the Notifications
