Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
पीएम मोदी ने एनिमेशन वीडियो से बताया 'ताड़ासन' करने का तरीका, जानें इसके फायदे
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2019) आने से पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों को योग से होने वाले फायदों के बारे में खुद रुबरु करवा रहे हैं। पीएम मोदी ने ही अपने ट्विटर अकाउंट पर योग करते हुए एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वे एनिमेटेड किरदार में 'ताड़ासन योग' मुद्रा कर रहे हैं।
ट्वीट किए हुए वीडियो में पीएम मोदी का ही 3डी एनिमेटेड किरदार दिखाया गया है। आइए जानते है कि ताड़ासन करने के क्या फायदे हैं।

क्या है ताड़ासन?
ताड़ासन को पर्वत योग यानी माउंटेन योग पोज भी कहा जाता है। क्योंकि इस योग को करते हुए शरीर एकदम पर्वत की तरह तन जाता है। इसलिए इसे पर्वतआसन कहते हैं। इसके अलावा इसे पाम ट्री योग और स्वर्गीय योग के नाम से भी जाना जाता है।

ताड़ासन क्यूं करें?
ताड़ासन योग की एक ऐसी मुद्रा है जो शरीर में लचीलापन लाती है। मांसपेशियों में आ रही गांठों को खोल पूरे शरीर को लचीला बनाता है। यह योगासन सूक्ष्म मांसपेशियों पर भी काम करता है। यदि रोजाना किया जाए तो व्यक्ति को चुस्त एवं दुरुस्त बनाता है। इस योगासन को करने से शरीर की चर्बी भी पिघलती है और वजन कम करने में सहायता मिलती है।
ये देखिए वीडियो
ये वीडियो पीएम मोदी ने किया है ट्वीट

कैसे करें ताड़ासन?
- सबसे पहले खड़े हो जाएं
- इस पोजीशन में आपकी कमर और गर्दन को सीधा रखें
- अब दोनों हाथों को सिर के ऊपर सीधी ले जाएं, हाथों को बिलकुल ऊपर पहुंचाने के बाद पूरे शरीर को ऊपर की दिशा में खींचें
- शरीर को इतना खींचें को आप पैरों की उंगलियों तक खिंचाव को महसूस कर सकें
- पूरा शरीर खींचने के बाद कुछ सेकंड्स इस अवस्था में ही रहें और सासन लें सांस छोड़ें
- इसके बाद सांस छोड़ते हुए धीरे धीरे अपने शरीर को ढीला करें और हाथों को नीच लाएं
- कम से कम तीन बार इस प्रोसेस को दोहराएं।

ताड़ासन करने के फायदे
- ताड़ासन वजन कम करने में मदद करता है। इसे करने से शरीर की अतिरिक्त चर्बी पिघलती है।
- बच्चे की हाइट ना बढ़ रही हो तो उसे ताड़ासन कराए। यह मांसपेशियों को खींचकर हाइट बढ़ाने में मदद करता है।
- ताड़ासन करने से पुराने से पुराना पीठ दर्द भी ठीक हो जाता है
- घुटनों के दर्द में भी ताड़ासन करने से राहत मिलती है
- यदि बॉडी पोस्चर खराब हो रहा ही तो ताड़ासन करें, चाल में सुधार आता है
- ताड़ासन करने से व्यक्ति को जीवन में एकाग्रता और संतुलन बनाने में मदद मिलती है
पैरों की मजबूती के लिए भी रोजाना ताड़ासन करना चाहिए



Click it and Unblock the Notifications
