Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय
कबीर सिंह के लिए शाहिद कपूर ने घटाया 14 किलो वजन, वेजिटेरियन डाइट से किया ट्रांसफॉर्मेशन
शाहिद कपूर की अपकमिंग मूवी कबीर सिंह का ट्रेलर सामने आ चुका है, शाहिद इस मूवी में दो अलग-अलग लुक में नजर आ रहे हैं। जहां पहले लुक में वो बल्की लुक में नजर आ रहे हैं वहीं दूसरे लुक में वो मेडिकल स्टूडेंट के रोल में दिखाई दे रहे हैं। मूवी में दो अलग-अलग लुक में दिखने के लिए शाहिद कपूर ने खूब मेहनत की है। शाहिद कपूर के ट्रेनर समीर जौरा ने बताया कि फिल्म कबीर सिंह में शाहिद को एक स्टूडेंट का लुक देने के लिए उनसे काफी मेहनत कराई गई है। वहीं, फिल्म के सेंकंड हाफ के लिए उनके बॉडी पर ऐसे वर्क किया गया कि वे थोड़े मोटे लेकिन मस्क्युलर दिखें।

डाइट में ली 1400 से 1500 तक कैलोरी
इन दोनों ही लुक्स के लिए शाहिद ने अपनी डाइट में काफी बदलाव किया। साल 2003 में आयी फिल्म इश्क-विश्क के बाद अब कबीर सिंह में शाहिद कपूर कॉलेज स्टूडेंट के रोल में नजर आएंगे और इसके लिए उन्होंने 14 किलो तक वजन घटाया। बकौल शाहिद के ट्रेनर समीर, इस फिल्म में शाहिद को दुबला-पतला दिखने के लिए उन्होंने हर दिन 1400 से 1500 कैलरी की डाइट ली और फिट लुक में नजर आने के लिए जमकर कार्डियो सेशन्स भी किए।

ये रहती है डाइट
शाहिद अभी तक कई सारी मूवीज में सिक्स पैक ऐब्स में नजर आए है लेकिन स्क्रिप्ट के अनुसार इस मूवी में शाहिद के अलग-अलग रोल है। रोल के डिमांड के अनुसार ही शाहिद की डाइट में ऐसे फूड आइटम्स शामिल रहते हैं जो प्रोटीन, एनर्जी और अमीनो ऐसिड से भरपूर होते हैं। मालूम हो कि शाहिद एक स्ट्रिक्ट वेजिटेरियन हैं।
एक्सरसाइज
शाहिद हफ्ते के 6 दिन हर रोज 2 घंटे एक्सर्साइज और ट्रेनिंग करते हैं जिसमें प्लैंक, पुश-अप्स, डेड-लिफ्ट्स, कार्डियो और वेट ट्रेनिंग एक्सरसाइज शामिल है। शाहिद को डांस करना भी बेहद पसंद है और इस वजह से भी उनकी बॉडी हमेशा शेप में रहती है।



Click it and Unblock the Notifications
