Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
खाली पेट कभी न खाएं संतरा, अधिक संतरा खाने से हो सकते हैं ये नुकसान
संतरा खाने में खट्टा-मीठा होता है और विटामिन सी भरपूर होता है। संतरा खाने के ढेरों फायदे होते हैं, ये तो मानमम होगा। लेकिन क्या आपने संतरा खाने के नुकसान के बारे में सुना हैं। अब आप सोच रहे होंगे की भला संतरा खाने से कैसे नुकसान हो सकता है? संतरे में फैट, कोलेस्ट्रॉल और सोडियम की मात्रा न के बराबर होती है। संतरा आपके दिल को स्वस्थ्य रखता है। ये आपके आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है। लेकिन ज्यादा संतरा खाने से सीने में जलन, वजन बढ़ने जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं।

दांतों से संबंधित हो सकती है परेशानी
ज्यादा संतरा खाने से दांतों को नुकसान पहुंच सकता हैं। संतरे में मौजूद एसिड दांतों के इनेमल में मौजूद कैल्शियम से मिलकर दांतों को वैक्टीरियल इंफेक्शन कर सकता है। जिसकी वजह से दांतों में कैविटी समेत अन्य समस्याएं होने लगती हैं।

एनर्जी लेवल हो सकता है अनियंत्रित
ज्यादा मात्रा में संतरे का जूस आपको इंस्टेंट एनर्जी देता है। आप एनर्जी कम होने की स्थिति में हमेशा से इसका सेवन करने लगते हैं। ऐसे में एनर्जी लेवल अनियंत्रित हो जाता है।

बढ़ सकता है वजन
संतरे में मौजूद कार्बोहाइड्रेट हमारे खून में ग्लाइसेमिक इंडेक्स के लोड को बढ़ा देता है जो कि आपके वजन को बढ़ा देता है। संतरे का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से शरीर में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बढ़ती है और ज्यादा भूख भी लगती है। ऐसे में ज्यादा भूख का परिणाम आपके बढ़े हुए वजन के रूप में सामने आती है।

खाली पेट न खाएं
संतरे में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होती है। इसके साथ ही इसमें विटामिन ए, बी कॉप्लेक्स, फ्लेवोनॉयड, अमिनो एसिड के अलावा भी कई फायदेमंद तत्व होते हैं। हालांकि इन फायदों के लिए इसे सही समय पर ही खाना होता है। कभी भी संतरे को खालीपेट सुबह और रात में न खाएं। कोशिश करें कि संतरे हमेशा दिन में खाएं।

ब्लड शुगर लेवल में होता है नुकसान
कई लोग है जो दिन की शुरुआत संतरे के जूस से करते है लेकिन इसके कई नुकसान भी हैं। ज्यादा संतरे का जूस पीने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है। ऐसे में ब्लड शुगर लेवल को संतुलित बनाए रखने के लिए ऑरेंज जूस का कम मात्रा में सेवन करना चाहिए।

पाचन की समस्या
संतरे का सेवन करने से पाचन क्रिया पर भी इसका असर पड़ता
खाने के बाद संतरा जहां भोजन को पचाने में मदद करता है वहीं खाने से पहले संतरे का सेवन भूख को बढ़ाने में मदद करता है, लेकिन इसका ज़्यादा मात्रा में सेवन आपकी पाचन क्रिया पर सीधा असर डालने लगता है. दरअसल संतरे में अधिक मात्रा में फाइबर होता है, ज्यादा फाइबर आपकी पाचन क्रिया को प्रभावित करता है। इस वजह से पेट में दर्द और दस्त जैसी समस्या पैदा हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications