Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
ठहरिए! चाय के साथ तला-भुना खाना हो सकता है सेहत के लिए खतरनाक,ये खाने से भी बचें
हम में से कई लोग की सुबह चाय के बगैर हो भी नहीं सकती है। कुछ लोग चाय के इतने बड़े शौकीन होते हैं कि जब तक पेट में दो से चार कप चाय की न उड़ेल दे तो उनसे कोई काम नहीं होता है। पूरे दिन में मॉर्निंग और ईवनिंग टाइम चाय के लिए फिक्स होता है। ईवनिंग में चाय के साथ लोग स्नैक्स खाना बहुत पसंद करते हैं।
लेकिन ईवनिंग टाइम में चाय के साथ स्नैक्स का चुनाव करना बहुत जरुरी होता है क्योंकि चाय के साथ कुछ चीजों का सेवन करना सेहत के लिए सचमुच नुकसानदायक साबित हो सकता है। हम में से कई लोग चाय के साथ मैदा या बेसन से बने स्नैक्स खाना पसंद करते है। स्नेक्स टाइम में चाय के साथ सोच समझकर चीजों का सेवन करें। वरना गलत चीजों को खाने से ये आपके सामने साइडइफेक्ट्स बनकर नजर आ सकते हैं।

पानी
घर के बड़े-बुर्जुग अक्सर चाय के पहले पानी पीने की हिदायत देते है, और अक्सरहमें चाय के तुरंत बाद पानी पीने से रोकते हैं, ये सही भी है। क्योंकि चाय पीने के बाद पानी पीने से हमारे पेट में कई तरह की समस्या होने लगती है। चाय के तुरंत बाद पानी पीने से चेहरे पर झुर्रियों की समस्या होने लगती है।

नींबू
चाय के साथ नींबू कभी भी भूलकर नहीं खानी चाहिए। ये आपके पेट में जहर का काम कर सकता है, इससे एसिडिटी और गैस की समस्या हो सकती है।

तली-भुनी चीजें
हम में से कई लोग चाय के साथ नमकीन या तला-भुना खाना पसंद करते हैं। ज्यादात्तर लोगों का चाय के साथ फेवरेट कॉम्बिनेशन पकोड़ा होता है। बारिश हुई या घर में कोई मेहमान आ गया। चाय और पकौड़ों के बिना बात नहीं बनती है। मगर आपको जानकर थोड़ा बुरा लगेगा कि चाय के साथ बेसन की चीजें खाने से नुकसान होता है। चाय के साथ अगर आप बेसन की बनी चीजें खाते हैं, जो ये कॉम्बिनेशन आपके बालों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इतना ही नहीं इससे आपके बालों के सफेद होने की संभावना भी बढ़ सकती है।

मीठे बिस्किट
हम में से कई लोगों को चाय और बिस्किट का कॉम्बिनेशन बहुत भाता है। अगर आप भी चाय-बिस्किट प्रेमी है तो आपको इसे ज्यादा खाने से बचना चाहिए। क्योंकि मीठे बिस्किट में जरुरत से ज्यादा शुगर का इस्तेमाल किया जाता है, जो शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। यहीं नहीं इससे डायबिटीज और मुंहासें होने का खतरा रहता है।

शहद
कहीं आप मीठे से बचने के लिए चाय में शहद मिलाकर पीने की बेवकूफी तो नहीं करते हैं। क्योंकि इससे शरीर के तापमान में फर्क पड़ता है और ये तनाव को बढ़ाने के साथ ही शरीर में बैचेनी और घबराहट की समस्या बढ़ाता है।

स्मोकिंग
अक्सर हमने कई लोगों को देखा है कि ब्रेकटाइम में चाय की चुस्कियों के साथ थोड़ा सिगरेट भी सुलगा लेते हैं। लेकिन यदि आप भी कुछ ऐसा ही शौक रखते है तो अभी से सम्भल जाइएं। वरना ऐसोफैगल कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। दरअसल गर्म चाय पीने से ऐसोफेगस टिशू नष्ट होने लगते है जिसके परिणामस्वरुप कैंसर की समस्या हो सकती है।

हल्दी
चाय पीने के तुरंत बाद हल्दी की चीजों से भी दूर रहनी चाहिए। चाय पीने के बाद हल्दी की चीजें खाने से बालों की कई समस्याएं होने लगती है। और ये कई तरह से एलर्जिक रिएक्शन भी दे सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
