Latest Updates
-
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी
52 की उम्र में खिलाड़ी कुमार खुद को यूं रखते हैं फिट, जानें उनका फिटनेस सीक्रेट
अक्षय कुमार 9 सितंबर को अपना 52 वां बर्थडे मना रहे है। बॉलीबुड इंडस्ट्री में उन्हें खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर अक्षय आज भी फिटनेस के मामले में बहुत फिट हैं। 52 की उम्र में भी अक्षय कुमार बहुत फिट और तंदरुस्त हैं, वो अपनी उम्र से 15 साल छोटे नजर आते हैं। 52 साल की उम्र में इतना फिट होना कोई आम बात नहीं है। इसलिए अक्षय कड़ी मेहनत करते हैं और उससे भी ज्यादा वो अपनी रुटीन का खास ख्याल रखते हैं। वो अपनी फिटनेस के मामले में थोड़ी सी भी लापरवाही नहीं बरतते हैं।

जल्दी खा लेते हैं खाना
अक्षय कुमार सूर्यास्त होने के साथ जगते हैं और सू्र्यास्त के साथ खाना खाकर सो जाते है। जी हां अक्षय कुमार अपने दिन की शुरुआत सुबह 5:30 बजे करते है और करीब 7:30 बजे खाना खाकर 9 बजे तक सो जाते हैं।

नाइट शिफ्ट नहीं करते हैं अक्षय
अक्षय ने करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में कहा था कि, '' उन्हें सोना पसंद है और सूबह देखना पसंद है। अगर मुझे किसी पार्टी में जाना होता है तो मैं वहां से जल्दी आ जाता हूं क्योंकि मुझे सोना होता है। इतना ही नहीं मुझे नाइट शिफ्ट से बहुत नफरत है।''

ऐसे रखते है अक्षय खुद को फिट
फिटनेस और जिम के मामले में अक्षय बहुत स्ट्रिक्ट हैं। वो जिम में जाकर अपना समय बर्बाद नहीं करते है बल्कि वह खुद के मसल्स और एब्स को बहुत ही फिटनेस के सिंपल रुल्स के साथ बना कर रखते हैं। वह हमेशा अपनी बॉडी को एक्टिव रखते है।

ये एक्सरसाइज करते हैं
इसके साथ ही वह हैवी किक बॉक्सिंग और साइडो बॉक्सिंग करते हैं। इसके अलावा खुद के माइंड में योग के द्वारा मजबूत रखते है। इसके अलावा वह कई स्पोर्ट्स गेम खेलते है जैसे बॉस्केट बॉल या फिर ट्रैकिंग। वह दिन की शुरुआत योग और स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज के साथ करते है। इसके अलावा शांति और मानसिक मजबूती के लिए मेडिटेशन करते हैं। अक्षय कुमार का कहना है कि,' रोजाना किसी भी एक्सरसाइज को कम से कम 2 घंटा घंटा दें। चाहें वह एक्सरसाइज किसी भी फॉर्म में है। अगर आप एक्सरसाइज नहीं कर सकते है तो कम से कम 1 घंटा टहलते जरुर हैं।

नहीं करते हैं कैफीन का सेवन
इंडस्ट्री में करीब 33 साल काम करने के बाद भी अक्षय 52 की उम्र में भी हमेशा 4 या 6 एब्स जरुर होते हैं। वह कभी भी खुद को फिट रखने के लिए किसी भी तरह का प्रोटीन, सप्लीमेंट या शेक नहीं पीते है। उनका कहना है कि जिम आपके शरीर को मजबूत बना सकती है। लेकिन मानसिक मजबूती के लिए नेचुरल तरीका ही सबसे ज्यादा बेस्ट है। इसके अलावा वह एल्कोहॉल, कैफीन, स्मोकिंग नहीं करते हैं। यानी कि वह चाय कॉफी नहीं पीते हैं।

अक्षय कुमार की डाइट प्लान
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अक्षय कुमार की कोई डाइट नहीं है। बस वह जो भी खाते है वह समय से खाते है। अक्षय 7 बजे अपना डिनर कर लेते हैं। आर्युवेद के अनुसार, सोने के 2-3 घंटे खाना खा लेना चाहिए। जिससे कि आपकी बॉडी खाना ठीक से पचा लें। अगर आपने खाना सोते समय खाया तो आपका पेट उसे ठीक से पचा नहीं पाएगा।
ये हैं डाइट
अक्षय अपने दिन की शुरुआत पराठा और एक गिलास दूध के साथ-साथ ताजे फल और नट्स लेकर करते हैं। वो लंच में ब्राउन राइस, लीन मीट या कुछ सब्जियां उबली हुई और दही लेते हैं। दिन का अंत वह सूप और तली हुई सब्जियों के साथ करते हैं। अगर उन्हें 7 बजे के बाद भूख लगी तो ऑमलेट या फिर सूप लेते है। जो जल्दी से पच जाएं। अक्षय हर 3 घंटे में कुछ न कुछ हेल्दी चीजें खाते रहते है। वह पैकेज्ड फूड और ड्रिंक से दूरी बनाकर रखते हैं।



Click it and Unblock the Notifications