Latest Updates
-
प्रेग्नेंट हैं 39 साल की सामंथा रुथ प्रभु! करीबी शख्स ने किया कन्फर्म, जानें कब होगी डिलीवरी -
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, 52 की उम्र में यंग दिखने के लिए करती हैं ये 5 योगासन -
South Indian Style Tomato Rice Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा स्वाद -
Summer Solstice: 21 जून को क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह -
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता -
50+ Father's Day 2026 Wishes: जिसके सिर पर पिता का हाथ...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाले मैसेज -
Aaj Ka Rashifal 21 June 2026: रविवार को इन 5 राशियों पर होगी धन वर्षा, सूर्य देव बदलेंगे आपका भाग्य -
Fried Onion Special Egg Do Pyaza Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा लाजवाब स्वाद
Alu wadi: माइंड को शांत रखने के साथ फर्टिलिटी बूस्ट करते हैं ये पकौड़े, करीना की डाइटीशियन ने बताए फायदे
सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट-डायटीशियन रुजुता दिवेकर आए दिन लोगों को डाइट से जुड़ी हेल्थ टिप्स देती रहती हैं। कभी वेटलॉस तो कभी डायबिटीज के बढ़ते शुगर को कंट्रोल करने से जुड़ी डाइट और हेल्थ टिप्स शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा देसी और पारंपारिक व्यंजनों की पैरवी करने वाली रुजूता, अलग-अलग क्षेत्रीय व्यंजनों की ख्सायित और उनके पोषक तत्वों के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाती रहती है।
ऐसी जानकारी जिनके बारे में आप में से बहुत से लोग नहीं जानते होंगे और इनके सेवन से हमारी सेहत को कई फायदे होते हैं। रुजुता ने हाल ही में अपने सोशल अकाउंट पर एक खास सीजनल और रिजनल डिश का एक पोस्ट शेयर किया है जिसे महाराष्ट्र में आलू वडी और सामान्य बोलचाल में अरबी के नाम से जाना जाता है। आइए जानते हैं अलु वडी के फायदों के बारे में।

आलू वडी सेहत के लिए है फायदेमंद
रुजता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक आलू वडी की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में अलु वडी के बारे में जानकारी देते हुए लिखा, 'ये आहार जिसका अंग्रेजी में कोई अनुवाद नहीं है लेकिन इसे पकाया जाता है और कई अन्य देशी भाषाओं में ये खूब जाना जाता है। यह पोषक तत्वों और स्वाद से भरपूर होता है। इसे खाने के कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं।
रुजुता दिवेकर से जानें आलू वडी खाने के फायदे
करीना कपूर की डायटिशियन के मुताबिक आलू वड़ी के सेवन से आंत और दिमाग स्वस्थ रहते है। ऐसे में जो लोग इन दोनों समस्याओं से परेशान हैं, वे भी इस स्वादिष्ट व्यंजन को घर पर बनाकर स्वाद के साथ-साथ लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं।
आलू वडी खाने के अन्य फायदे
- आलू वड़ी त्वचा के लिए भी फायदेमंद होती है।
- इसके सेवन से आपके बालों को पोषण भी मिलता है।
- आलू वडी में लोगों की प्रजनन क्षमता बढ़ाने के गुण भी पाए जाते हैं।

अरबी के पत्तों और बेसन के घोल से बनती है ये डिश
मुख्य रूप से आलू वडी गुजरात और महाराष्ट्र में खाया जाने वाला एक प्रमुख व्यंजन है, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक भी है। गुजरात में इसे पात्रा और महाराष्ट्र में अलु वडी के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी इसे खाने का रिवाज है जहां इसे पत्यूड़ कहा जाता है। यह डिश अरबी के पत्तों और बेसन के मिश्रण को मिलाकर तैयार की जाती है। इसे आप सुबह के नाश्ते में या फिर शाम के नाश्ते में किसी भी समय खा सकते हैं। कोफ्ते की तरह आप पात्रा के पकोड़ों को सब्जी के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। गुजराती लोग इसे बरसात और ठंड के मौसम में खाना पसंद कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications