Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
जानें कैसे 62 की उम्र में 32 साल के लगतें है अनिल कपूर, जानें सीक्रेट डाइट
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर पर अपने यंग लुक की वजह से हमेशा चर्चाओं में रहते है। वह हर साल मानों बढ़ती उम्र के साथ पहले ज्यादा जवां होते जा रहे है। अक्सर लोग अनिल कपूर को देख लोग उनकी डाइट को जानने में ज्यादा इच्छुक रहते हैं कि वो क्या खाते हैं या किस तरह की डाइट को फॉलो करते हैं जो इतने जवां दिखते हैं। असल में अनिल कपूर के इतने यंग और हेल्दी होने के पीछे वजह है उनकी डाइट और वर्कआउट रुटीन और साउथ इंडियन फूड है।
आइए जानते है कि कैसे 62 की उम्र में 32 साल के लगतें है अनिल कपूर।

साउथ इंडियन फूड खाना करते हैं प्रिफर
हाल ही में एक प्रतिष्ठित मीडिया ग्रुप को दिए एक इंटरव्यू में अनिल कपूर ने कहा था कि यह शायद साउथ इंडियन फूड के लिए मेरे प्यार की वजह से है।
अनिल कपूर ने इंटरव्यू में कहा कि दक्षिण भारतीय आहार में शामिल इडली और डोसा सेहतमंद आहार हैं। जब कोई व्यक्ति बीमार होता है तो आम तौर पर उन्हें इडली दी जाती है, क्योंकि यह सुरक्षित होती है।

लो कैलोरी साउथ इंडियन फूड खाते हैं
दक्षिण भारतीय आहार में हेल्दी मील होते हैं, जो पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और हां अच्छी बात यह कि यह लो-कैलोरी फूड में आते हैं। अनिल कपूर ने अपने इस इंटरव्यू बताया था किउन्हें इडली, सांभर, चटनी, डोसा और सभी अचार बहुत पसंद है, जो कि चावल के साथ लिए जाते हैं। इसके अलावा उन्होंने रसम और दही खाना भी काफी पसंद हैं।

ऐसी है अनिल कपूर की डाइट
अनिल कपूर ने तो बता दिया कि वे साउथ इंडियन फूड लेना पसंद करते हैं। लेकिन इसके अलावा वे क्या खाते हैं या उनकी रेगुलर डाइट कैसी होती है यह हम आपको बताते हैं-
- अनिल कपूर धूम्रपान और शराब पीने से दूर रहते हैं और चीनी और जंक फूड से परहेज करते हैं।
- अनिल कपूर डाइट में सब्जियां, दाल और चिकन शामिल करना पसंद है।
- एक दिन में 5-6 छोटे भोजन खाना ही अनिल कपूर की सेहत का राज है।
- नाश्ते के लिए, वह आमतौर पर गोभी, सलाद, और अंडे के साथ सैंडविच लेते हैं। इसमें जई, अनाज और फलों का भी मिश्रण होता है।
- अनिल कपूर लंच में ब्रोकोली या सेलेरी लेना पसंद करते हैं और डिनर में सलाद विभिन्न सॉस और ड्रेसिंग के साथ।



Click it and Unblock the Notifications
