Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
वजन कम करने का रेज्यूलेशन आप आयुर्वेदिक हर्ब्स से करें पूरा

कई लोगों ने नये साल में अपना रेज्यूलेशन अपना वजन कम करना बनाया होगा। इसमें आयुर्वेद आपकी काफी हेल्प कर सकता है। दुनिया में लाखों लोग हैं जो बढ़े हुए वजन से परेशान है, कई तरीके अपनाने के बाद भी वजन जस का तस रहता है, लेकिन इन आयुर्वेदिक हर्ब्स के साथ आप अपने वजन को आसानी से कम कर सकती हैं। लेकिन इसमें आपको सबसे मह्तवूर्ण काम करना होगा, वो है डेडिकेशन।

आयुर्वेद हर्ब्स को आपनाने के साथ ही आपको अपनी लाइफ स्टाइल पर काम करना होगा। उसे सही करना होगा, पटरी पर लाना होगा। आहार और जीवनशैली आपके वजन को घटाने में मददगार साबित होंगे।
वजन घटाने के लिए आयुर्वेद के कुछ नुस्खे इस प्रकार हैं-
खाना कभी स्किप ना करें। खाना बाहर का ना खाएं, घर के बनें भोजन को प्राथमिकता दें।
खाने से से पहले और बाद में पानी पीने से बचें।
खाना खाने के आधे घंटे के बाद ही पानी पीयें।
बासी भोजन, प्रोसेस्ड फूड से दूर रहें।
वसा वाली चीजों से दूरी बनाएं।
घर पर सौंफ और जीरे और अजवाइन का पानी पीएं।
सुबह उठते गी गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर पीयें।

कुछ आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां और मसाले जो वजन घटाने को बढ़ावा दे सकते हैं
हल्दी
हल्दी हर भारतीय किचन में मौजूद है। हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है जो शरीर के वसा को बढ़ने नहीं देता है। शरीर में ब्लड शुगर लेवल बनाकर रखता है। इंसुलिन को बढ़ने से रोकता है। आप इसे दूध में आसानी से ले सकते हैं, सब्जियों में इस्तेमाल कर सकती हैं।
त्रिफला
त्रिफला आपकी बॉडी से डिटॉक्सिफिकेशन को कम करता है। पाचन तंत्र के लिए बेहतर है। रोगों को बढ़ने से रोकता है। त्वचा में चमक पैदा करता है। वेट कम करने में सहायक है।
दालचीनी
ये एक बहुत ही यूजफुल हर्ब है जो मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है और वजन घटाने में कारगर है। इसका उपयोग चाय, खाना बनाने के दौरान और पाउडर के रूप में किया जा सकता है।
अदरक
अदरक मोटापे को दबाने वाले गुण दिखाता है। अदरक ब्लड शुगर के स्तर को संतुलित करने में मदद करता है। सूजन को रोकता है। आप घर पर अदरक का पानी बना सकते हैं। ये वजन घटाने में मदद करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
