Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अविका गौर ने कम किया 13 किलो वजन, इंस्टा में शेयर किया वेटलॉस एक्सपीरियंस
बालिका वधू सीरियल फेम अविका गौर ने हाल ही में उन्होंने अपनी ट्रांसफोर्मेशन तस्वीरें शेयर किया हैं, जिसमें वह साड़ी में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में अविका गौर पहले की तुलना में काफी स्लिम ट्रीम नजर आ रही है। इन तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने अपना वजन कम किया। अविका गौर ने फोटो को शेयर करते हुए लिखा कि मुझे याद है वो रात जब मैं खुद को शीशे में देखकर टूट गई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अविका गौर ने करीब 13 किलोग्राम वजन कम किया है।

अविका गौर (Avika Gor) ने पीली साड़ी में अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, "मुझे अभी भी याद है वो रात, जब मैं अपने आप को शीशे में देखकर बिल्कुल टूट गई थी. मुझे वो चीज बिल्कुल भी पसंद नहीं आई थी जो मैंने शीशे में देखी। बड़े हाथ, पैर और मेरा पेट। मैंने काफी लापरवाही की थी। अगर यह किसी बीमारी जैसे थायरॉयड या पीसीओडी की वजह से हता तो कोई बात नहीं थी. क्योंकि यह चीज मेरे कंट्रोल से बाहर होती। लेकिन यह सब मेरी वजह से हुआ, क्योंकि मैं कुछ भी खा पी रही थी और बिल्कुल भी वर्कआउट नहीं कर रही थी। हमारी बॉडी अच्छा ट्रीटमेंट चाहती है, लेकिन मैंने इसकी बिल्कुल भी कद्र नहीं की।"
View this post on InstagramA post shared by Avika Gor (@avikagor) on
अविका गौर (Avika Gor) ने आगे लिखा, "अंत में मैं जिस तरह दिखती थी, उसे नापसंद करने लगी। मैं डांस करना भी एंजॉय नहीं कर पाती थीं। मैं अपने आपको ही जज करने में बहुत व्यस्त हो गई और बुरा महसूस करने लगी। मैं बाहरी लोगों को खुद को बुरा महसूस कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी यह सभी चीजें दिमाग में हमेशा दौड़ती रहती थीं और मुझे इरीटेट महसूस कराती थीं। लेकिन एक दिन मैंने सोचा कि बस बहुत हो गया। मैंने इसके बाद सही चीजों पर ध्यान देना शुरू कर दिया, जिसपर मुझे गर्व भी होना चाहिए। मैंने अच्छा खाना और वर्कआउट करना भी शुरू कर दिया। यह बहुत महत्वपूर्ण है कि मैं रुकी नहीं और लोगों ने भी मुझे खूब गाइड किया।
View this post on InstagramA post shared by Avika Gor (@avikagor) on
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
