Latest Updates
-
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट
Chicken खाने के Side Effect: चिकन से खून में फैल रहा जहर, हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां
अगर आप नॉनवेजिटेरियन हैं तो आपको चिकन भी काफी पसंद होगा। अगर आप अपनी हेल्थ को लेकर कॉन्शस है और इसलिए चिकन खा रहे या सिर्फ स्वाद के लिए, इन दोनों ही मामलों में चिकन खाने के फायदे और नुकसान को जरूर जरूर जानना चाहिए। ये बात तो आप जानते ही हैं चिकन पोल्ट्री आइटम है जो प्रोटीन से भरा होता है,इसके जरीये कई पोषक तत्व भी आपके शरीर को मिल जाता है। चिकन ब्रेस्ट भी ल्यूसीन का एक अच्छा सोर्स है। जो मांसपेशियों की मजबूती और उनकी अंदरूनी टूटफूट को सही करने के लिए जिम्मेदार होता है। लेकिन इसकी अधिक मात्रा आपके शरीर पर बुरा असर डाल सकती है। कई अध्ययनों से इस बात का बता चलता है कि डेली चिकन खाने से स्वास्थ्य संबंधित साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं।
जब आप मार्केट से चिकन खरीद कर लाए तो उसे धोते समय काफी सावधानी बरतें। चिकन में पाया जाने वाला साल्मोनेला पोल्ट्री जीवाणु के कारण आप फूड पॉइज़निंग का शिकार भी हो सकते है।
अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, चिकन एलडीएल खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा देता है। जिस तरह से रेड मीट आपको नुकसान कर सकता है। इसका सीधा असर आपके दिल पर पड़ता है जिससे हार्ट अटैक या हार्ट प्रॉबलम आपको हो सकती हैं। ऐसे में यदि आप रोज चिकन को खा रहे हैं तो इसके कारण आपके ब्लड में खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है।

मोटापा भी बढ़ा सकता है डेली चिकन खाना
अगर आप रोज चिकन खाते हैं तो ये आपकी हेल्थ के लिए अच्छा नहीं है। क्योंकि आप बहुत ज्यादा प्रोटीन का सेवन करते हैं तो आपका शरीर अतिरिक्त प्रोटीन को स्टोर कर लेता है जो फैट के रूप में बदला जाता है औरर वो जलाया नहीं जा सकता, इससे आपका वजन बढ़ने लगता है। Journal of the Academy of Nutrition and Dietetics के अनुसार, आहार के प्रकार और वजन के बीच एक गहरा संबंध होता है, ये बताते हैं कि नोनवेज खाने वाले लोगों में शाकाहारी लोगों की तुलना में बॉडी मास अधिक होता है।

हाई ब्लड प्रेशर होने पर भी चिकन करें परहेज़
अगर आपको या आपके परिवार में किसी हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो सावधानी बरतते हुए खान-पान को सही करें। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर है, तो आपको इस प्रकार के वसा वाले भोजन से बचना चाहिए। ये वसा प्राकृतिक खाद्य पदार्थों में पाए जा सकते हैं, जैसे डेयरी उत्पाद, रेड मीट और चिकन स्किन।

चिकन खाने से हो सकती है UTI की प्रॉबलम
चिकन की वजह से यूटीआई की समस्या भी हो सकती है। अमेरिकन सोसाइटी फॉर माइक्रोबायोलॉजी की पत्रिका mBio में प्रकाशित एक अध्ययन में बताया गया है कि, चिकन से यूटीआई समेत कई प्रकार के संक्रमण हो सकते हैं। अगर आपको चिकन खाना भी है तो ताजा चिकन ही खरीद कर खाएं। इसके साथ ही डेली चिकन खाने से बचें तो ज्यादा अच्छा है।
डिस्क्लेमर: ये लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।



Click it and Unblock the Notifications
