Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
बिगबॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला फिट रहने के लिए करते हैं ये काम, ये हैं डाइट और फिटनेस प्लान
बिग बॉस के सीजन-13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला छोटे पर्दे का जाना-माना चेहरा हैं। मनोरंजन जगत में एक दशक से ज्यादा बिता चुके सिद्धार्थ अपनी आकर्षक पर्सनैलिटी की वजह से दर्शकों के चेहते हैं, 39 साल के सिद्धार्थ शुक्ला फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव रहते हैं वो अपनी फिटनेस और गुड लुकिंग पर्सनेलिटी को मैंटेन रखने के लिए खूब मेहनत करते हैं।

14 की उम्र से हैं फिटनेस फ्रीक
सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वो 14 साल के थे तभी से एक्सर्साइज करने का शौक है। जब लगातार कुछ वक्त एक्सर्साइज करने के बाद मैंने महसूस किया कि मेरा वजन कुछ किलो कम हो गया है और मैं पहले से बेहतर दिखने लगा हूं तो मैंने एक्सर्साइज और जिम का अपनी रुटीन लाइफ का हिस्सा बना लिया।
View this post on InstagramA post shared by Sidharth Shukla (@realsidharthshukla) on
रोजाना 2 घंटे जिम
स्कूल और कॉलेज के दिनों से ही स्पॉर्ट्स में दिलचस्पी रखनेवाले सिद्धार्थ रोजाना 2 घंटे जिम करते हैं। सिद्धार्थ बताते हैं कि वो पहले से फिटनेस को लेकर और अनुशासित हो गए हैं, इसलिए जब भी शूट होता है, तो वह सुबह 5:30 बजे उठकर 6 बजे जिम पहुंच जाते हैं।

वेट ट्रेनिंग पर देते है ज्यादा ध्यान
सिद्धार्थ कहते हैं कि मैं सप्ताह में 6 दिन जिम करता हूं। साथ ही हर दिन बॉडी के दो पार्ट्स पर मेरा फोकस रहता है। उस दिन का रुटीन इन्हीं दो पार्ट्स को ध्यान में रखकर सेट करता हूं। मेरा वर्कआउट इस बात को ध्यान में रखकर सेट होता है कि वेट ट्रेनिंग होती रहे।

डांस से भी करते हैं कैलोरी खर्च
सिद्धार्थ ने बताया कि डांस रिएलिटी शो के लिए प्रैक्टिस करता था तो मैंने पाया कि एक दिन में कई कैलरीज लूज हो जाती थीं। इसलिए जिन लोगों को एक्सर्साइज और योग करना बोरिंग लगता है वे डांस क्लास के जरिए भी वेट लूज कर सकते हैं।
View this post on InstagramA post shared by Sidharth Shukla (@realsidharthshukla) on
ये है डाइट प्लान
सिद्धार्थ अपने दिन की शुरुआत कार्बोहाइड्रेट से भरपूर डायट के साथ करते हैं। इसके लिए वे नाश्ते में ओट्स, प्रोटीन शेक या एग लेते हैं। लंच में ये सिर्फ और सिर्फ इंडियन फूड ही खाते हैं। दाल, रोटी और सब्जी। शाम के वक्त ये बार्ले से बनी रोटी खाते हैं या एक एग लेते हैं। साथ ही डिनर में भी प्रोटीन बेस्ड डायट लेते हैं।
View this post on InstagramA post shared by Sidharth Shukla (@realsidharthshukla) on
ऑयली प्रॉसेस्ड फूड से रहते हैं दूर
सिद्धार्थ को जंक फूड खाने का बहुत शौक है और मैं कभी-कभी इसे लेता भी हूं। लेकिन अक्सर अपनी क्रेविंग को शांत करता हूं और ऑइली-प्रॉसेस्ड फूड से दूर रहता हूं। दरअसल, जब भी सिद्धार्थ अपने डायट प्लान को चीट करके फास्ट और जंक फूड खाते हैं, उस दिन एक्स्ट्रा कैलरीज बर्न करने के लिए ये खुद को पनिश्मेंट भी देते हैं और उस दिन अपने अपार्टमेंट में पहुंचने के लिए लिफ्ट नहीं सीढ़ियों का इस्तेमाल करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
