Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
क्या आम खाने से बढ़ जाता है वजन, जानें एक्सपर्ट की राय
हम में से अधिकांश लोग गर्मियां शुरु होते ही आम का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि आम के शौकीन लोगों के लिए आम खाने की गिनती खत्म ही नहीं होती हैं। ये कितना भी खा लें, इनका मन कभी नहीं भरता हैं। फिर भी इस फल के प्रेमी वजन बढ़ने की चिंता से इसे खाने से बचते हैं। अगर आप भी वेट बढ़ने की वजह से आम खाने से बचते हैं, तो आपके लिए एक खुशखबरी है। न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मल्होत्रा का कहना हैं कि यह एक मिथक है कि आम खाने से वजन बढ़ता है।

आम में बहुत सारे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं जो उनके वजन बढ़ाने के गुणों को कम करते हैं। पूजा मल्होत्रा कहती हैं, वास्तव में आम में मौजूद शुगर नेचुरल शुगर होती है, जिसमें बहुत अधिक फाइबर होता है, इस प्रकार इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स मध्यम होता है।
आम को लेकर कई तरह से लोग मिथक फैलाते हैं। अक्सर वजन पर नजर रखने वाले और डायबिटीज रोगी इसे खाने से परहेज करते हैं। सच्चाई यह है कि आम बहुत सारे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और आगे कहती हैं कि डायबिटीज और वजन पर नजर रखने वालों के आहार में आम को सावधानीपूर्वक शामिल किया जा सकता है।
ये पोषक तत्व होते हैं आम में
न्यूट्रिशियन पूजा मल्होत्रा ने बताया कि आम विटामिन सी, बीटा कैरोटीन, विटामिन बी 6, फोलिक एसिड, पोटेशियम, तांबा, कैल्शियम और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि बीटा कैरोटीन त्वचा के स्वास्थ्य को हेल्दी बनाए रखने में मदद कर सकता है। यह सूर्य से हानिकारक पराबैंगनी विकिरण से त्वचा की रक्षा भी कर सकता है।
आम को पाचन में सहायता और हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए भी पाया गया है। तो इस गर्मी में स्क्वैश, शेक, कुल्फी बनाएं या सिर्फ फल खाएं, और वजन बढ़ाने की चिंता किए बिना आम को अपनी आहार में शामिल करें। फिर भी अगर आम खाने के बाद आप खुद को दोषी मानते हैं, तो दौड़ें और कैलोरी को बर्न करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications