Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
सुबह खाली पेट पीएं आंवला-जीरा का पानी, खत्म होगी पेट की थुलथुली चर्बी
वेटलॉस करने के लिए लोग काफी जतन करते हैं। एक्सरसाइज से लेकर डाइट तक सभी चीजें स्ट्रिक्ली फॉलो करते हैं। लेकिन क्या आप जानते है कुछ खाद्य सामग्री प्राकृतिक तरीके से भी आपका वेटलॉस करने में सहायक होते हैं। ऐसे में हैं जीरा और आंवला। आप आंवले और जीरे से एक ऐसा फूड कॉम्बिनेशन बना सकते हैं, जो आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करेगा और तेजी से वजन घटाने में आपकी मदद करेगा। बस आपको रोज सुबह खाली पेट आंवला और जीरे का पानी पीना है। इतना ही नहीं ये आपके दिन की हेल्दी शुरुआत करने में भी मदद करेगा।

आंवले के स्वास्थ्य लाभ
आंवला, सर्दियों में खाया जाने वाला एक सुपरफूड है। सर्दियों के महीनों में विटामिन सी से भरपूर आंवला को आप कई तरीकों से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आंवला कैलोरी और फैट में कम होता है, साथ ही इसमें विटामिन सी, विटामिन बी 5, विटामिन बी 6, कॉपर, मैंगनीज और पोटेशियम जैसे स्वस्थ पोषक तत्वों की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। ये सभी पोषक तत्व इम्यूनिटी को बढ़ाने में, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में, नई कोशिकाओं और हड्डियों के निर्माण में मदद करते हैं और तो और शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते हैं। इतना ही नहीं ये क्रॉनिक बीमारियों के खतरे को भी कम करते हैं।

जीरा के फायदे
भोजन में तड़का डालने के अलावा जीरा के कुछ स्वास्थ्य लाभ भी हैं। जीरे में आयरन की मात्रा काफी ज्यादा होती है। बता दें कि एक चम्मच जीरे में 1.4 मिलीग्राम आयरन होता है। इसके अलावा, यह एंटीऑक्सिडेंट,विटामिन ए, विटामिन सी, पोटेशियम और मैंगनीज से भी समृद्ध होता है। इस मसाले का नियमित रूप से सेवन करने आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट रहता है, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है साथ ही आपका ब्लड शुगर भी कम रखने में मदद मिलती है।

आंवला और जीरा कैसे करते है वेटलॉस में मदद
शोध बताते हैं कि आंवला खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है। एक अध्ययन में पाया गया कि जो लोग नाश्ते में आंवला का सेवन करते हैं उन्होंने अपने भोजन तक 130 कैलोरी कम का सेवन करना पड़ता है।
वहीं जीरे में थाइमोक्विनोन नाम का एक अनूठा सक्रिय घटक होता है, जिसमें एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह घटक आपके शरीर में मुक्त कणों को निशाना बनाते हैं और शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करते हैं। यह आपकी कोशिकाओं को इंसुलिन और ग्लूकोज की प्रतिक्रिया देने में भी मदद कर सकता है, जो आपके ब्लड शुगर को स्थिर रखने का काम करता है।

दो तरीके से बनाएं ये ड्रिंक
वजन घटाने के लिए आप इन 2 तरीकों से आंवला और जीरे का प्रयोग कर सकते हैं
पहला तरीका
एक चम्मच जीरे को एक गिलास गर्म पानी में रात भर भिगो कर रखें। सुबह पानी को छान लीजिए और इसमें आधा कप आंवला का रस मिलाकर पिएं।
दूसरा तरीका
एक गिलास गर्म पानी में आधा कप आंवले का रस मिलाएं और इसमें थोड़ा भुना जीरा पाउडर मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाकर पिएं।



Click it and Unblock the Notifications
