Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अंडा या पनीर किस में होता है ज्यादा प्रोटीन, जानें एक्सपर्ट की राय
प्रोटीन हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी है, ये हम सब जानते हैं। मसल्स बनाने से लेकर वजन घटाने के लिए प्रोटीन फूड का सेवन किया जाता है। प्रोटीन का नाम आते ही लोग सबसे पहले अंडे और पनीर के बारे में सोचने लगते हैं। ...
अंडे और पनीर के सेवन से शरीर को सभी पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, विटामिन बी12 और आयरन मिलता है। वेजिटेरियन्स के लिए पनीर प्रोटीन का बेस्ट सोर्स होता है, लेकिन मांसाहारी लोगों के लिए दोनों में किसी एक को चुनने का विकल्प होता है। अक्सर लोगों का सवाल होता है कि अंडे या पनीर दोनों में से किसमें ज्यादा प्रोटीन होता है और किसे अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए? आइए जानते है कि अंडे और पनीर किस में ज्यादा प्रोटीन होता है।

अंडा या प्रोटीन
प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है। इसकी कमी (protein deficiency) से शरीर में एनर्जी कम होने लगती है, बाल झड़ने लगते हैं और नाखून कमजोर हो जाते हैं। अगर आप मसल्स बनाने चाहते हैं या फिर वजन घटाना चाह रहे हैं तो प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन करना सेवन करना आपके लिए बेहद जरूरी हैं। ये प्रोटीन आपको पनीर और अंडे से मिल सकता हैं।

न्यूट्रीशियन वैल्यू
अंडा (EGG) एक सुपरफूड के रूप में जाना जाता है,जिसमें कई तरह के न्यूट्रीशियन पाए जाते हैं। यह प्रोटीन का भी एक अच्छा स्रोत है।...
एक उबले हुए अंडे (44 ग्राम) में 5.5 ग्राम प्रोटीन, फैट 4.2 ग्राम, कैल्शियम 24.6 मिलीग्राम, आयरन 0.8 और मैग्नीशियम 5.3 मिलीग्राम होता है।
पनीर या कॉटेज चीज (Cottage cheese) एक डेयरी प्रोडक्ट है। अंडे की तरह ही पनीर को भी प्रोटीन के लिए प्रोटीन के लिए डाइट में शामिल किया जा सकता है। आप पनीर सैंडविच, करी और थोड़े से तेल या बटर में पनीर के स्लाइस को तलकर उसमें नमक मिलाकर खा सकते हैं।
40 ग्राम लो फैट पनीर (Law Fat Paneer) में 7.54 ग्राम प्रोटीन, फैट 5.88 ग्राम, कार्बोहाइड्रेट 4.96 ग्राम, फोलेट्स 37.32 माइक्रोग्राम और कैल्शियम 190.4 मिलीग्राम होता है।

क्या है बेस्ट?
वेजिटेरियन्स के लिए तो पनीर प्रोटीन का बेस्ट सोर्स है इसलिए उन्हें इसका ही सेवन करना चाहिए। वहीं नॉनवेजिटेरियन लोगों के पास दोनों ऑप्शन रहते हैं। वह पनीर और अंडे दोनों में से कुछ भी खा सकते है।
अंडे और प्रोटीन दोनों में लगभग एक ही तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। प्रोटीन के अलावा दोनों में ही विटामिन बी-12, आयरन, कैल्शियम और कई विटामिन होता है। डायटीशियन्स बताते हैं कि आप दोनों तरह के फूड को अपनी डाइट में अलग-अलग तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
