Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
फैट बर्न करने के लिए टबाटा वर्कआउट है नया ट्रेंड, यहां सीखें कैसे चार मिनट में घटाया जा सकता है वजन
वैसे तो वर्कआउट करने के बहुत से तरीके हैं जिनमें योगा से लेकर कार्डियो और कई तरह की बॉडी एक्सरसाइजेज शामिल हैं, लेकिन जब बात आती है फैट बर्न करने की तो यह किसी के लिए भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। हालांकि इन दिनों फिटनेस एंथुजिएस्ट के बीच टबाटा वर्कआउट काफी पॉपुलर हो रहा है। इस वर्कआउट में पूरी बॉडी के लिए चार मिनट तक कठिन एक्सरसाइज की जाती है।

कैसे करते हैं टबाटा ट्रेनिंग?
टबाटा ट्रेनिंग हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग (HIIT) है जिसे चार मिनट तक किया जाता है। इसमें 20 सेकंड के लिए कठिन वर्कआउट किया जाता है फिर शरीर को 10 सेकंड का आराम दिया जाता है। इसी तरह आठ रिपिटेशंस किए जाते हैं जिसे कुल चार मिनट में पूरा किया जाता है। यह पूरे शरीर का वर्कआउट होता है जिसमें कार्डियो और स्ट्रैंथ एक्सरसाइजेज शामिल होती हैं।

बिगनर्स ऐसे करें शुरुआत
बेशक हर कोई जल्द से जल्द बॉडी को शेप में लाना चाहता है, लेकिन टबाटा ट्रेनिंग के लिए पहला गुरुमंत्र है धैर्य। शुरुआत एक एक्सरसाइज से करें, कार्डियो से भी शुरू किया जा सकता है जिसमें आप रस्सी कूद सकते हैं या दौड़ लगा सकते हैं। टाइमर की मदद से अपनी एक्सरसाइज को मॉनिटर करें और 20 सेकंड तक बिना रुके लगातार एक्सरसाइज करने के बाद 10 सेकंड का ब्रेक जरूर दें। ऐसा चार मिनट तक करें।

कॉम्बीनेशन एक्सरसाइज भी कर सकते हैं ट्राय
अगर आप पहली बार वर्कआउट नहीं कर रहे हैं तो आप कुछ एक्सरसाइजेज का सेट बना कर इसे रिपीट कर सकते हैं। इसके लिए स्क्वैट्स, पुश-अप्स और बर्पीज अच्छी चॉइस हो सकती है क्योंकि यह बड़े मसल ग्रुप को टारगेट करती हैं। कॉम्बीनेशन एक्सरसाइज के लिए आप अगली एक्सरसाइज पर बढ़ने से पहले एक एक्सरसाइज को 20-10 सेकंड के पैटर्न में रिपीट कर सकते हैं। यह काफी इंटेंस एक्सरसाइज रुटीन है, लेकिन विजिबल रिजल्ट्स पाने के लिए यह मेहनत जरूरी भी है।

टबाटा ट्रेनिंग के क्या हैं फायदे?
शोध में पता चला है कि सप्ताह में चार बार टबाटा ट्रेनिंग करने से शरीर का अतिरिक्त फैट कम करने और मसल स्ट्रेंथ बनाने में मदद मिलती है। इस वर्कआउट से शरीर की एरोबिक व एनेरोबिक कैपेसिटी क्रमश: 14 व 28 प्रतिशत तक बढ़ती है। तो अब मॉडल्स जैसे फिगर पाने के लिए इंतजार कैसा, टबाटा ट्रेनिंग कीजिए और फिट रहिए। हालांकि हम सलाह देंगे कि कोई भी वर्कआउट ट्रेनर की निगरानी में ही करें।



Click it and Unblock the Notifications
