Latest Updates
-
CID और आहट के निर्माता बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस -
November 2026 Vrat Tyohar: दिवाली से देवउठनी एकदशी तक, नवंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट -
Spinal Muscular Atrophy: क्या है स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी? जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज -
Karwa Chauth 2026 Sargi: करवा चौथ की सरगी में क्या-क्या होता है? जानें सरगी खाने का सही समय -
Karwa Chauth Puja During Periods: करवा चौथ पर पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानें व्रत और पूजा के नियम -
त्योहारों पर मिठाई खरीदते समय रहें सावधान, इन 5 तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Karwa Chauth 2026: क्या होता है बायना? जानिए करवा चौथ पर बहू अपनी सास को क्या दे -
Bank Holidays November 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, शाखा जाने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
अकेले में हार्ट अटैक आने पर तुरंत करें ये 3 काम, बच सकती है जान, डॉक्टर ने बताए इमरजेंसी टिप्स -
Kartik Month 2026: कब से शुरू होगा कार्तिक मास? जानें सही तारीख, तुलसी पूजा का धार्मिक महत्व, नियम और विधि
कीचड़ में पाई जाने वाली काई नहीं है किसी सुपरफूड से कम, जाने इसे खाने के फायदे
तालाब या नदियों के पास हल्के बहाव वाले पानी के ऊपर दिखने वाली हरे रंग की परत जिसे हम काई यानी डकवीड्स के नाम से जानते है। वैज्ञानिक अब इसे सुपरफूड मान रहे हैं। और दावा कर रहे हैं कि यह मोटापा कम करने से लेकर डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी लाभकारी है। पानी के भराव वाली जगह में चट्टानों में फिसलन भरी इस काई को वैज्ञानिक नए शोध में सेहत के लिए फायदेमंद मानते हैं।
खेतों में खाद के रूप प्रयोग में लिया जाने वाला काई पोषण से युक्त माना जा रहा है। यह असल में एक जलीय पौधा है, जिसे हम अपनी नेक्ड आई से केवल एक परत के रूप में ही देख पाते हैं। ताजा शोध इसे मनुष्यों की सेहत के लिए भी स्वास्थ्यवर्धक मान रहे हैं। दक्षिण पूर्व एशिया में अब यह एक खास खाद्य उत्पाद बन गया है। आइए जानें इसके सेहत लाभ।

डकवीड्स के सेहत लाभ
मैनकई यानी डकवीड्स को विभिन्न शोधों ने पोषक तत्वों से भरपूर माना है। इसमें उतने प्रोटीन होते हैं, जितने अंडे में। इसके अलावा सभी जरूरी अमीनो एसिड भी इसमें मौजूद रहते हैं। डाइटरी फाइबर, विटामिन ए, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और विटामिन बी 12 के साथ ही इसमें लोहे और जस्ता जैसे महत्वपूर्ण खनिज तत्व, भी शामिल होते हैं।

डायबिटीज के लिए सुपरफूड
कई देशों में काई यानी डकवीड्स को डायबिटीज मरीजों के लिए कारगर दवा के रुप में देख रहे हैं। इससे मिलने वाला प्रोटीन डायबिटीज मरीजों के लिए किसी 'सुपरफूड' से कम नहीं हैं।
हाल ही में इजरायल में हुए नए शोध में डकवीड के प्रभावों का अध्ययन किया और पाया कि यह नया ‘सुपरफूड' ग्लाइसेमिक नियंत्रण प्रदान करके रक्त शर्करा यानी ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में प्रभावी हैं।

फाइबर से भरपूर
डकवीड्स यानी काई का सेवन लोग शेक यानी जूस की तरह कर रहे हैं। ये फाइबर से भरपूर होता है। इसके सेवन से पेट देर तक भरा हुआ रहता है। जिससे फूड क्रेविंग को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

अंडे से ज्यादा प्रोटीन
एक रिसर्च में सामने आया है कि डर्कवीड्स यानी काई में एक अंडे से भी ज्यादा प्रोटीन मौजूद होता है। हाई प्रोटीन के कारण इसे वेजेटेरियन मीट बॉल भी कहा जा रहा है।

वेटलॉस करने में हेल्पफुल
इसे वर्कआउट शेक की तरह भी इस्तेमाल किया जा रहा है। यह शाकाहारियों के लिए वजन कंट्रोल करने के लिए तैयार डाइट प्लान का बढ़िया हिस्सा है।



Click it and Unblock the Notifications
