Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
किशमिश या अंगूरः वेटलॉस के लिए क्या खाएं, क्या है हेल्दी ऑप्शन
अंगूर से ही किशमिश बनाई जाती है ये तो मालूम होगा। अंगूर जहां एक फल होता है, वहीं किशमिश, अंगूर का ही सूखा हुआ रूप है, जिसे या तो हवा में सूखाया जाता है या फिर सूरज की रोशनी में। कई व्यंजनों में भी किशमिश का इस्तेमाल किया जाता है, जो आमतौर पर हरे, सुनहरे या फिर काले रंग की पाई जाती है। किशमिश को एनर्जी बूस्टर के रूप में भी जाना जाता है और ये पोटेशियम, आयरन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों से समृद्ध होती है। किशमिश और अंगूर को उनकी बनावट के आधार पर अलग किया जा सकता है लेकिन दोनों के ही पोषक मूल्य अलग-अलग होता है। अगर आप सोच रहे हैं कि दोनों में कौन ज्यादा बेहतर है तो इस लेख में हम आपको दोनों के बीच के कुछ जरूरी अंतर के बारे में बता रहे हैं।

शुगर
जब अंगूर सूख जाता है तो उसमें शुगर की मात्रा सघन हो जाती है। इसलिए जब बात शुगर की होती है तो किशमिश में अंगूर के मुकाबले ज्यादा शुगर होती है। ये उन लोगों के लिए हानिकारक है, जो डायबिटीज से पीड़ित हैं या फिर उन लोगों के लिए जिन्गें मीठा खाने से परेशानी होती है।

एंटी-ऑक्सीडेंट
एंटी-ऑक्सीडेंट अच्छे स्वास्थ्य और कई बीमारियों से आपको दूर रखने के लिए बहुत जरूरी होते हैं। जब फल सूख जाते हैं तो उनमें मौजूद ये यौगिक सघन हो जाता है। इसलिए किशमिश में अंगूर के मुकाबले 3 गुना ज्यादा एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं।

कैलोरी
जब बात अंगूर और किशमिश में मौजूद कैलोरी के बीच अंतर की आती है तो किशमिश में अंगूर के मुकाबले ज्यादा कैलोरी होती है क्योंकि अंगूर के मुकाबले किशमिश को सूखाया जाता है, जिसके कारण कैलोरी सघन हो जाती हैं।

वेटलॉस
वे लोग, जो वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं उनके लिए अंगूर एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है क्योंकि इसमें किशमिश के मुकाबले ज्यादा कैलोरी होती है।

क्या खाएं
दोनों में कौन ज्यादा हेल्दी है ये व्यक्ति की जरूरत पर निर्भर करता है। अगर आप एंटी-ऑक्सीडेंट से समृद्ध स्त्रोत की तलाश में हैं तो किशमिश आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। लेकिन अगर आप वजन कम करने के लिहाज से बात कर रहे हैं तो आपके लिए अंगूर अच्छा विकल्प है क्योंकि इसमें कैलोरी और शुगर की मात्रा किशमिश के मुकाबले कम होती है।



Click it and Unblock the Notifications
