Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
लाल मिर्च या हरी मिर्च, सेहत के लिए क्या खाना चाहिए
भारतीय खानपान में कई तरह के मसालों का इस्तेमाल होता है। हर मसालें की अलग ही खासियत होती है। खाने में तीखापन बढ़ाने के लिए मिर्च का इस्तेमाल होता है। मिर्च लाल और हरी दोनों ही प्रकार की होती है। कई जगह कुछ लोग खाने में हरी तो कुछ लोग लाल मिर्च का इस्तेमाल करते हैं। इस बात पर बहस छिड़ी हुई है कि दोनों में से कौन सी मिर्च ज्यादा बेहतर है। तो चलिए आज जानते हैं कि कौन सी मिर्च आपके सेहत के लिए ज्यादा अच्छी है।

हरी मिर्च के फायदे
लाल मिर्च की ही तरह हरी मिर्च भी सेहत के लिए फायदेमंद है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है और इसलिए जो आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त रखती है। यह कब्ज आदि की समस्या को दूर करने में सहायक है। वहीं अगर आप वजन घटाना चाहती हैं तो हरी मिर्च का सेवन करें। इसमें कोई कैलोरी नहीं होती है, यह आपके मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाकर कैलोरी बर्न करने में मदद करती है। यह आपकी स्किन के लिए भी अच्छा है।
इसमें विटामिन ई और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें पाया जाने वाला बीटा-कैरोटीन आपकी हृदय प्रणाली को बेहतर बनाने में मदद करता है।

लाल मिर्च के फायदे
लाल मिर्च में विटामिन सी की मात्रा काफी अधिक होती है। विटामिन सी आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करती है और शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करती है। वहीं, इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट रक्त वाहिकाओं और धमनियों में रुकावटों को दूर करने में मदद करते हैं। लाल मिर्च आपके मेटाबॉलिज्म के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। इसमें कैप्साइसिन नामक एक यौगिक पाया जाता है, जो फैट बर्न करने में बेहद सहायक होता है। लाल मिर्च में पोटेशियम की भी उच्च मात्रा होती है, जिसके कारण यह रक्तचाप के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करती है। इस तरह अगर देखा जाए तो लाल मिर्च सेहत के लिए काफी अच्छी है, हालांकि इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। अधिक मात्रा में सेवन करने पर लाल मिर्च आंतरिक सूजन का कारण बनती है और इसके परिणामस्वरूप अल्सर हो जाता है।

क्या है बेहतर
वैसे तो सीमित मात्रा में लाल मिर्च और हरी मिर्च दोनों का ही सेवन स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना गया है। लेकिन, कुछ अध्ययनों के अनुसार, हरी मिर्च वजन कम करने के अलावा, कैलोरी में कम और पानी की मात्रा अधिक होने के कारण यह आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होती है। लाल मिर्च और हरी मिर्च का सेवन करने का सबसे अच्छा तरीका है इन्हें कच्चा खाना। वैसे भी इन दिनों लाल मिर्च पाउडर में सिंथेटिक कलर का इस्तेमाल किया जाता है, जो आपके स्वास्थ्य को कई मायनों में नुकसान पहुंचाता है। जब भी आप मिर्च खरीदें, तो इन्हें रेफ्रिजरेटर में स्टोर कर दें, ताकि यह फ्रेश बनी रहें।



Click it and Unblock the Notifications
