Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
लेमन टी या ग्रीन टी, जानें कौनसी चाय वेटलॉस के लिए है बेहतर
ठंड हो या बारिश का मौसम, चाय की चुस्कियों का अलग ही मजा है। दूध और चीनी से बननेवाली चाय से हर घर की शुरुआत होती है। चाय के शौकीनों के लिए कई तरह की चाय मिलने लगी है। ग्रीन टी को जहां वेट लॉस ड्रिंक के तौर पर खूब पसंद किया जाता है। तो वहीं, देश के कई हिस्सों में मौसम बदलते ही नींबू की चाय पी जाती है। लेकिन, कई बार लोगों के मन में यह सवाल भी आता है कि कौन-सी चाय ज़्यादा हेल्दी है। खासकर जो लोग सुबह चाय पीना पसंद करते हैं, उन्हें कौन-सी चाय पीनी चाहिए? इसी बात को समझने की कोशिश की हमने। आइए जानते हैं कौन-सी चाय है आपकी हेल्थ के लिए बेस्ट।

लेमन टी पीने के फायदे
साइट्रस फ्रूट्स में शामिल नींबू इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग बनाता है। नींबू बॉडी डिटॉक्स के लिए फायदेमंद होता है। नींबू लो-कैलोरी फूड होता है जो वेट लॉस में मददगार साबित होता है। इसी तरह लेमन टी डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए भी फायदेमंद है जो, इंसुलिन का उत्पादन बढ़ाता है। नींबू वाली चाय पीने से कार्डियोवैस्कुलर डिज़िज़ेज़ का रिस्क कम होता है। एंटी-बैक्टेरियल इंफेक्शन और वायरस इंफेक्शन से भी मिलती है सुरक्षा।

ग्रीन टी पीने के फायदे
पिछले कुछ वर्षों में ग्रीन टी सबसे हेल्दी वेट लॉस ड्रिंक के तौर पर पहचाना जाने लगा है। ग्रीन टी पीने से वायरस और इंफेक्शन्स के प्रति शरीर का इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग बनती है। यह दिल की बीमारियों और ऑस्टियोपोरोसिस सहित कई बीमारियों का खतरा कम करती है। विभिन्न स्टडीज़ और रिसर्च में यह दावा किया गया है कि ग्रीन टी पीने से विभिन्न प्रकार के कैंसर से भी शरीर सुरक्षित रहता है। ग्रीन टी एक नैचुरल ब्लड थिनर के तौर पर भी काम करता है और यह हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

क्या है बेस्ट-लेमन टी या ग्रीन टी ?
जैसा कि दोनों ही प्रकार की चाय नैचुरल और हर्बल हैं। इसीलिए, इन दोनों का ही सेवन सेहत के लिए फायदेमंद है। नींबू के रस में एंटी-बैक्टेरियल, एंटी-वायरल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। जिससे, यह विभिन्न प्रकार के संक्रमण का सामना करने के लिए शरीर को सक्षम बनाता है। वहीं, कई लोगों को सुबह एसिडिक फूड्स का सेवन करने से एसिडिटी और गैस की समस्या होती है। इसीलिए, उन लोगों को यह चाय पीने से परेशानी हो सकती है।
ग्रीन-टी इम्यूनिटी बढ़ाने वाले एंटीऑक्सीडेंटपाए जाते हैं। यह एक ऐसा तत्व है जो एंटी-बैक्टेरियल, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-वायरल और एंटीथ्रैटिक गुण होते हैं। इसीलिए, जब आप ग्रीन टी पीते हैं तो आपके शरीर पर इसके बेहतर परिणाम हो सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
