Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
प्रोटीन और आयरन से भरपूर होते है काले चने, जानें उबले हुए काले चने खाने के फायदे
काले चने प्रोटीन और आयरन से भरपूर होते हैं। कार्बोहाइड्रेट का उच्च स्त्रोत होने की वजह से काले चने हमारी सेहत को कई तरह से लाभ पुहंचाते हैं। वहीं काले चने में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को ऊर्जा देते हैं। इसके साथ ही इम्यूनिटी को भी मजबूत करते हैं। वैसे तो चने का सेवन किसी भी रूप में फायदेमंद है लेकिन उबले चनों के अपने अलग ही फायदे हैं। इन्हे अपनी डाइट में शामिल करके आप की स्वास्थ्य समस्याओं को कम किया जा सकता है। ऐसे में हम यहां आपको काले चने उबाल कर खाने के फायदों के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं।

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद
काले चने में एंटीऑक्सीडेंट, एंथोसायनिन और फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो हृदय रोगों की समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होता है। यह फोलेट और मैग्नीशियम का भी एक अच्छा स्त्रोत है, जो दिल के दौरे और स्ट्रोक के खतरे को कम करने में सहायक है।

आयरन की कमी को करे दूर
काले चने में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आयरन आपके शरीर में पर्याप्त खून की मात्रा बनाए रखने में मदद करता है, जिससे एनीमिया की समस्या भी नहीं होती है। इससे आप पूरा दिन ऊर्जावान भी महसूस करते हैं। यह महिलाओं के लिए भी काफी अच्छा होता है।

पाचन में सहायक
काले चने में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से कब्ज और अपच की समस्या में भी आराम मिलता है। इसके अलावा जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि काले चने को उबालकर खाने से इसको पचाना आसान हो जाता है, तो इसे आप उबालकर खा सकते हैं।

शरीर को एनर्जी मिलती है
अगर आप दिनभर शारीरिक मानसिक काम करती हैं तो आप नाश्ते में अपनी डाइट में उबले चनों को जरूर शामिल करें. उबले चने शरीर को ऊर्जा देने में मदद करते हैं और शरीर को स्वस्थ बनाए रखते हैं।

डायबिटीज को रखे संतुलित
काले चने में मौजूद कार्बोहाइड्रेट धीरे-धीरे पचता है, जिसकी मदद से ब्लड शुगर के स्तर को कम किया जा सकता है। साथ यह इंसुलिन की सक्रियता बढ़ाने में भी मदद करता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। यह टाइप 2 डायबिटीज के जोखिम को कम करता है।



Click it and Unblock the Notifications
