Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
आंवला चाय पीने ये तेजी से घटता है वजन, जानें इसे बनाने की विधि
सर्दी के मौसम में अक्सर वजन बढ़ जाता है। इसके पीछे कई कारण होते हैं कि एक व्यक्ति कुछ न कुछ खाता रहता है और इसके अलावा मौसम भी थोड़ा आलसी बना देता है। हालांकि कुछ लोग अपनी फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव रहते हैं और खुद को फिट बनाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करते हैं। वहीं कुछ लोग फिट रहने के लिए ईजी ट्रिक्स ढूंढते हैं। ऐसे लोगों के लिए हम लेकर आए हैं एक अनोखी रेसिपी जो वजन कम करने में आपकी मदद कर सकती है। दरअसल हम बात कर रहे हैं आंवले से बनी चाय की। आपको बता दें कि आंवले से बनी चाय न सिर्फ आपका वजन कम कर सकती है। बल्कि यह आपको कई बीमारियों से बचा सकता है।

आयुर्वेद ने भी बताया है आंवले से होने वाले फायदे
आंवला का इस्तेमाल सिर्फ आज ही नहीं बल्कि सदियों से भारतीय रसोई का हिस्सा रहा है। आयुर्वेद के अनुसार आंवला के अंदर कई ऐसे गुण और पोषक तत्व पाए जाते हैं जो वात पित्त दोष से भी छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं। इसके गुणों के कारण इसका उपयोग कई आयुर्वेदिक औषधियों में किया जाता है।
फिटनेस के प्रति रुझान रखने वाले लोग आंवला जूस और कच्चा आंवला का सेवन करने की सलाह दी जाती है। लेकिन यह आपकी जीभ को कड़वा और खट्टा बना सकता है। ऐसे में अगर आप आंवले का सेवन करना चाहते हैं तो घर पर ही आंवले से बनी चाय का सेवन कर सकते हैं। यह आपके चयापचय दर में सुधार करता है और वजन घटाने में मदद करता है।

क्या आंवला चाय से वजन कम करना वाकई अच्छा है?
आंवला जूस और इसके अर्क मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने का काम करते हैं। जिससे आगे चलकर वजन कम करना आसान हो जाता है। इसके अलावा आंवले में फाइबर भी पाया जाता है, जो मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाता है और कब्ज से राहत दिलाता है। इसके साथ ही यह पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाता है और आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने का काम करता है। इतना ही नहीं अगर आप नियमित रूप से आंवला की चाय पीते हैं तो इससे आपका वजन तो कम होता ही है साथ ही यह आपके शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में भी मदद करता है।

कैसे बनाएं आंवला की चाय
आंवला टी चाय बनाने के लिए सबसे पहले आप 2 कप पानी, एक चम्मच पिसा हुआ अदरक, 2 तुलसी के पत्ते और एक चम्मच सूखा आंवला पाउडर लें।- अब पानी को गैस पर रख दें और जब पानी गर्म हो जाए तो इसमें सामग्री डाल दें। इसे अच्छे से उबाल कर छान लें और फिर इसमें एक चुटकी काली मिर्च डाल दें। और इसे रोजाना पिएं। आप अपनी चाय में जीरा भी मिला सकते हैं। लेकिन इसकी मात्रा आधा चम्मच से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
इसके अलावा अगर आपको मधुमेह है तो इस चाय में चीनी का प्रयोग बिल्कुल भी न करें। इससे ब्लड शुगर लेवल भी मैनेज रहेगा और वजन भी कम होगा।



Click it and Unblock the Notifications
