Latest Updates
-
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट -
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स
वेट लॉस जर्नी को ट्रैक करने के लिए इन तरीकों की लें मदद
ऐसे बहुत से लोग हैं, जो अपना वजन कम करना चाहते हैं और इसके लिए कोशिश भी करते हैं। लेकिन वे इसे बीच में ही छोड़ देते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह होती है कि वे अपनी वेट लॉस जर्नी को ट्रैक नहीं करते हैं। वेट लॉस जर्नी को ट्रैक करना वास्तव में एक मोटिवेशन की तरह काम करता है और इससे आप खुद पर लगातार काम कर पाते हैं। साथ ही, अगर आपसे कोई गड़बड़ होती है तो इसके बारे में भी आपको पता चल पाता है।

वेट लॉस गोल्स को ट्रैक करना कई मायनों में बेहद जरूरी माना गया है। यह आपको हेल्दी तरीके से भी वेट लॉस में मदद करता है और फिर इससे स्किन का लूज होना, बाल झड़ना या स्किन में डलनेस व रूखापन जैसी समस्याएं नहीं होती है। दरअसल, आप खुद को हर दिन अपडेट देते हैं, जिससे आपको पता चलता है कि आप कहां पर गलती कर रहे हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जो आपको अपनी वेट लॉस जर्नी को ट्रैक करने में मदद करेंगे-
ऐप्स की लें मदद
आज के समय में हर इंसान इतना बिजी है कि वह खुद पर भी ध्यान नहीं दे पाता है। ऐसे में मोबाइल ऐप्स आपके बेहद काम आते हैं। ऐसे कई ऐप्स हैं, जो आपके मील्स को शेड्यूल्स करने से लेकर पानी पीने तक की टाइमिंग को बतौर रिमाइंडर आपको याद दिलाते हैं। वर्कआउट के लिए आपके स्टेप्स से लेकर कैलोरी काउंट तक हर चीज का लेखा-जोखा आपकी आंखों के सामने ले आते हैं। इस तरह आप इन ऐप्स की मदद लेकर एक हेल्दी तरीके से वेट लॉस कर सकते हैं।
बनाएं डायरी
यह एक पुराना तरीका है, लेकिन बेहद प्रभावशाली है। इसमें आप अपने हर दिन का वजन से लेकर डाइट तक को टाइमिंग व पोर्शन के साथ लिखें। शुरुआत में आपको यह भले ही एक थका देने वाला काम लगे, लेकिन इससे आपके लिए अपने पहले दिन की जर्नी से लेकर वर्तमान दिन तक जर्नी को ट्रैक करना आसान हो जाएगा। साथ ही, इस डायरी से आपको यह भी समझ में आएगा कि किस फूड या डाइट ने आपकी बॉडी पर सबसे अच्छा काम किया है और आपको अभी और किन चीजों में बदलाव की जरूरत है।
फोटोज करें क्लिक
जब हम वेट लॉस शुरू करते हैं तो हम अपनी डाइट व एक्सरसाइज पर तो ध्यान देते हैं। लेकिन अक्सर हम अपने शरीर में होने वाले बदलावों से अनजान होते हैं, भले ही हम इसे हर एक दिन देखते हैं। ऐसे में अपनी प्रोग्रेस को ट्रैक करने का एक अच्छा तरीका यह भी है कि आप पहले दिन अपनी कुछ तस्वीरें क्लिक करें और फिर हर थोड़े दिन के अंतराल पर उन्हीं कपड़ों में दोबारा तस्वीरें खीचें। इससे आपको यह समझ में आएगा कि आपकी बॉडी किस तरह से बदल रही है। आप चाहें तो इन तस्वीरों को पोस्ट भी कर सकते हैं। इससे जब आपको पॉजिटिव रिव्यू मिलेंगे तो यह आपको एक जबरदस्त मोटिवेशन देगा।
कपड़ों से करें ट्रैक
यह भी एक आसान तरीका है अपनी प्रोग्रेस को ट्रैक करने का। जब आप अपना वजन कम करते हैं तो धीरे-धीरे आपकी बॉडी अधिक स्लिम होने लगती है। हो सकता है कि ऐसे में अब आपको वह जीन्स आसानी से फिट होने लगे, जिसे आप कभी पहन ही पा रहे हों या फिर आपके टाइट फिटिंग कपड़े अब लूज होने लगे हैं और आप उन्हें अल्टर करने का मन बना रहे हो। यह भी आपको बताता है कि आप सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
