Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
कैल्शियम की पूर्ति के लिए दूध की जगह इन फूड्स को डाइट में करें शामिल

हमारे शरीर को मजबूत बनाए रखने के लिए इसे कैल्शियम की जरूरत होती है। जिसके लिए डॉक्टर भी हमें दूध पीने और दूध से बनी चीजें खाने की सलाह देते हैं। लेकिन क लोगों को दूध और दूध से बनी चीजें बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। इतनी ही नहीं वीगन डाइट लेने वाले लोग भी दूध से बनी चीजों को खाने से परहेज करते हैं। ऐसे में आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपके लिए ऐसे खाद्य पदार्थ लेकर आए हैं जो मिल्क प्रॉडक्ट्स की गिनती में तो नहीं आते लेकिन उन्हें अपनी डाइट में शामिल करने से आपके शरीर में कैल्शियम की मात्रा की पूर्ति हो जाती है। जिसके कारण दूध या उससे बनी चीजों का सेवन ना करने से आपके शरीर में हो रही कैल्शियम की कमी को दूर करके आपके हड्डियों का मजबूत करता है।

सोयाबीन
सोया से बनने वाले प्रोडक्स जैसे सोयाबनी, टोफू खाने से आपके शरीर में कैल्शियम की कमी दूर हो सकती है। सोयाबीन कैल्शियम का बहुत अच्छा स्त्रोत है। एक दिन की जरूरत का 27 प्रतिशत कैल्शियम सोयाबीन में पाया जाता है। अगर आप में कैल्शियम की कमी है, तो आप सोया ऑयल और आटा भी अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं।

रागी
रागी भी आपके बॉडी में कैल्शियम की मात्रा को पूरा करने में मदद करता है। 100 ग्राम रागी में 344 मिलीग्राम कैल्शियम मौजूद होता है। रागी ग्लूटन फ्री होने के साथ विटामिन डी से भी भरपूर है। रागी आपके शरीर में कैल्शियम की कमी दूर करने के साथ ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल रखने में मदद करता है।

छोले
छोले हर किसी का पसंदीदा आहार है। अक्सर हमने लोगों को छोले भटूरे और छोले चावल को बड़ी चाव से खाते देखा है। 100 ग्राम काबुली छोले में 105 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। छोले आयरन, फोलेट, कॉपर से भी भरपूर होता हैं। आप इन्हें अपने स्वाद के हिसाब से भी बनाकर तैयार कर सकते हैं। आप चाहे तो इसे सलाद के रूप में भी खा सकते हैं।

पालक
पालक में आयरन का एक अच्छा स्त्रोत होने के साथ कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। 100 ग्राम पालक में 100 मिलीग्राम कैल्शियम की मात्रा मौजूद होती है। इसलिए आपको अपने शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए पालक को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

ब्रोकोली
ब्रोकोली में भी कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है। आप ब्रोकोली का सलाद बनाकर अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। अगर आपको सलाद के रूप में इसे खाना पसंद नहीं करते, तो सब्जी, सूप, या चाइनिज और इटेलियन फूड में भी इसे मिक्स करके खा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
