Latest Updates
-
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती
Real Life Inspiration: आईपीएस अफसर ने घटाया 43 किलो वजन, इंटरनेट पर वायरल हो रही है वेट लॉस जर्नी
इन दिनों सोशल मीडिया में एक आईपीएस अफसर की फोटो खूब वायरल हो रही है। आपको जानकर थोड़ा आश्चर्य होगा कि ये पुलिस अफसर किसी बहादुरी भरे काम के वजह से नहीं बल्कि बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की वजह से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अगर आप भी डाइट और एक्सरसाइज के चक्कर में नहीं फंसना चाहते है और रियल फिटनेस रोल मॉडल ढूंढ रहे है तो आपको आईपीएस विवेक राज सिंह की स्टोरी जरूर पढ़नी चाहिए। उन्होंने अपना वजन 43 किलो कम करके युवाओं के बीच एक मिसाल कायम की। उनका ट्रांसफॉर्मेशन देखने लायक है। सोशल मीडिया पर उनकी वेटलॉस जर्नी वायरल हो रही है। उन्होंने बताया है कि सिर्फ टहलकर और सोच-समझकर खाना खाकर वह कैसे फैट से फिट हो गए।

बचपन से ज्यादा था वजन
विवेक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है, बचपन से ही मोटा होने की वजह से चबी होना मेरे लिए नॉर्मल और क्यूट हो गया था। 8वीं क्लास में मेरा वजन 88 किलो आया तो मैंने तब तक वजन नहीं किया जब तक नैशनल पुलिस अकैडमी की ट्रेनिंग नहीं जॉइन कर ली। वहां मेरा वजन 134 किलो था। NPA की 46 दिन की कठिन ट्रेनिंग के बाद मेरा वजन 104 किलो हो पाया। मेरे लिए ये बड़ा अचीवमेंट था। सर्विस की शुरुआत में बिहार के नक्सल एरिया में ड्यूटी लगी जहां मेरा वजन बढ़कर फिर से 138 किलो हो गया।

'खाना फिकना' नहीं चाहिए, था उद्देश्य
बेसिकली मैं फूडी हूं और बहुत खाया करता था। 'खाना फिकना नहीं चाहिए', हमेशा ये मेरा उद्देश्य रहा। बिना दिमाग लगाए खाना और पेट भर जाए फिर भी खाते रहना, इस वजह से मेरा वजन बढ़ रहा था। मैंने 8-9 किली वजन कम किया और करीब 9 साल 130 किलो से वजन बढ़ने नहीं दिया।

टहलना बन गया जिंदगी का हिस्सा
मेरे एक असाइनमेंट के दौरान मैंने टहलना शुरू किया और एक वॉकिंग ऐप ने ज्यादा टहलने के लिए प्रमोट किया। टहलना मेरे जीवन का हिस्सा बन गया और मेरा वजन कम होने लगा। वजन घटने लगा तो मैंने स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और सोच-समझकर खाना शुरू किया, जिससे वजन और कम हुआ।

सोच-समझकर खाने से मिला शेप
बीते कुछ महीनों में मैंने मात्रा निर्धारित करके खाना शुरू किया जिससे मुझे बेहतर शेप मिला। अब तक मैंने 43 किलो वजन घटा लिया है और बेहतर बॉडी शेप बनाए रखना चाहता हूं। शुरुआत में वजन की वजह से मुझे हायपरटेंशन की शिकायत थी। बीपी के लिए दवा भी लेनी पड़ती थी। अब मेरा बीपी नॉर्मल है साथ ही रेस्टिंग पल्सरेट भी 40BPM है।



Click it and Unblock the Notifications
