Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका फॉलो करती है ये स्ट्रिक्ट डाइट, जानें इसके नियमों के बारे में
भारतीयों में अमेरिका की फर्स्ट फैमिली को लेकर काफी एक्साइटमेंट नजर आ रही हैं। इस बात का अंदाजा तो आप इससे भी लगा सकते हैं कि इंडियन इंटरनेट पर ट्रंप के परिवार से जुड़े कई सवाल सर्च कर रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि ज्यादात्तर लोग ट्रंप से ज्यादा उनकी बेटी से जुड़े सवालों का जवाब जानने में दिलचस्पी रखते हैं। जैसे उनका धर्म, उनकी ड्रेसिंग स्टाइल, फिटनेस और डाइट टिप्स।
शायद आपको मालूम न हो कि इवांका यहूदी धर्म पर आधरित कोशर डाइट फॉलो करती हैं। दरअसल, जेरेड कुशनर से शादी करने से पहले इवांका ने यहूदी धर्म को अपना लिया था और तभी से इवांका कोशर डाइट को फॉलो कर रही हैं। ये डाइट पारंपरिक खास यहूदी खाद्य शैली पर आधरित है जो खानपान से जुड़े कुछ नियमों और फूड आइटम्स को शामिल कर बना हुआ है।

कोशर डाइट के नियम
कोशर, हीब्रू के शब्द कैशर से बना है जिसका अर्थ होता है- शुद्ध, या खाने लायक। कोशर डाइट के कुछ नियम होते हैं जैसे कि कौन से खाद्य पदार्थ को खाना सकते हैं, किस खाद्य पदार्थ को किसके साथ खाना चाहिए और किन से परहेज करना चाहिए। इसके अलावा इस बात पर भी ध्यान दिया जाता है कि खाने से पहले जिस खाद्य पदार्थ को तैयार किया जा रहा है उसका उत्पादन कैसे हुआ है और बनाने का तरीका।
इसके अलावा जो बात ध्यान देने वाली बात यह है कि ऐसा कोई सख्त नियम नहीं है कि यहूदी धर्म से जुड़े सभी लोगों को इस डाइट को फॉलो करना चाहिए। यहूदी धर्म इस बात की पूरी आजादी देता है कि इस धर्म से जुड़े लोग चाहे तो इस डाइट का सख्ती से पालन कर सकते हैं
कुछ लोग इसे स्ट्रिक्टली फॉलो करते हैं, कुछ इस डायट के कुछ नियमों को फॉलो करते हैं जबकी कुछ यहूदी ऐसे भी हैं जो इसे बिलकुल फॉलो नहीं करते।

इस डाइट प्लान में होती है 3 तरह की फूड कैटेगरी
- पहले प्रकार के कोशर डाइट प्लान में मीट वाले फूड होते हैं। इसमें जानवर और पक्षियों के मीट का उपयोग किया जाता है।
- दूसरे प्रकार के कोशर डाइट प्लान में डेयरी आधारित खाद्य पदार्थ शामिल होते हैं। इसमें दूध, दही, मक्खन और पनीर आधारित खाद्य पदार्थों को शामिल किया जाता है।
- तीसरा प्रकार पाहरेव है इसमें न तो मीट और न ही डेयरी खाद्य पदार्थ को शामिल किया जाता है।

ये है कोशर डाइट का नियम
कोशर डाइट के तहत मीट कैटेगरी में आने वाले फूड आइटम्स को डेयरी प्रॉडक्ट वाले खाद्य पदार्थों के साथ खाने से परहेज करना चाहिए। इसके अलावा मीट और डेयरी के बर्तन और सिंक तक को अलग-अलग रखा जाता है। मीट के सेवन के बाद डेयरी वाले खाद्य पदार्थ खाने के लिए कुछ घंटों तक रुकना होता है। वहीं, पाहरेव ऐसी फूड कैटेगरी है और जिसे मीट या डेयरी किसी के साथ भी खाया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
