Latest Updates
-
Quick Filling Dinner Anda Paratha Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसा स्वादिष्ट अंडा पराठा -
मानसून से पहले दिल्ली में डेंगू के 162 और मलेरिया के 42 मामले, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार; जानें बचाव के उपाय -
Dhaba Style Marinade Chicken Tikka Recipe: घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्मोकी स्वाद -
प्रेग्नेंट हैं 39 साल की सामंथा रुथ प्रभु! करीबी शख्स ने किया कन्फर्म, जानें कब होगी डिलीवरी -
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, 52 की उम्र में यंग दिखने के लिए करती हैं ये 5 योगासन -
South Indian Style Tomato Rice Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा स्वाद -
Summer Solstice: 21 जून को क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह -
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता
न्यूट्रिशियन पूजा मखीजा ने शेयर किए 3 फूड्स, जो सर्दियों में हमें गर्म रखते हैं
सर्दियों में कंबल में आरामदायक तरीके से बैठना और अपने पांव को गर्म करना सबको अच्छा लगता है। सर्दियों में शरीर का तापमान बनाए रखना बहुत जरुरी होता है। जानते हैं कि कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो शरीर को गर्म कर सकते हैं? कुछ खाद्य पदार्थ शरीर को थर्मोजेनेसिस से गुजरने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें जीव अपने शरीर के अंदर आवश्यक ऊष्मा उत्पन्न करते हैं। जब तापमान ठंडा हो जाता है, तो ऐसे भोजन का सहारा लेना बेहतर होता है जो शरीर में इस प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाता है।
न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा के अनुसार, जिन खाद्य पदार्थों को पचने में अधिक समय लगता है, वे अधिक गर्मी पैदा करने में मदद करते हैं। इंस्टाग्राम में एक वीडियो शेयर करके उसमें उन्होंने कहा, "सामान्य तौर पर, ऐसे खाद्य पदार्थ जो आपके शरीर में पचने में अधिक समय लेते हैं, आपके शरीर का तापमान अधिक बढ़ाते हैं और इसलिए आपको गर्म महसूस करने में मदद करते हैं।" न्यूट्रिशियन ने तीन खाद्य पदार्थों के बारे में बताया जो थर्मोजेनेसिस की प्रक्रिया में मदद कर सकते हैं।

अदरक
आप सभी जानते हैं कि अदरक एक बेहतरीन पाचन सहायक है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपके शरीर के तापमान को बढ़ाने में भी मदद कर सकता है। पूजा मखीजा ने कहा, "यह न केवल एक महान पाचन सहायता है, बल्कि इसे डायफोरेटिक के रूप में भी जाना जाता है, जिसका अर्थ है कि यह आपको अंदर से गर्म महसूस कराता है।"

रेड मीट
अधिक मात्रा में सेवन करने पर रेड मीट के नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। लेकिन अगर आप रेड मीट की मात्रा का ध्यान रखते हैं, तो यह आपके लाभ के लिए काम कर सकता है, खासकर सर्दियों के दौरान। क्या राज हे? बीफ, पोर्क और मटन में आयरन की मात्रा अधिक होती है। यह लौह तत्व हमारे रक्त वाहिकाओं के माध्यम से पूरे शरीर में ऑक्सीजन के परिवहन में मदद करता है। पोषण विशेषज्ञ ने बताया है कि कैसे कम हीमोग्लोबिन के स्तर वाले लोग अक्सर बहुत ठंड महसूस करते हैं। यह मुख्य रूप से शरीर में आयरन की मात्रा कम होने के कारण होता है।

शकरकंद
ठंड के महीनों में शकरकंद का मौसम होता है। लेकिन वे आपके लिए एकमात्र विकल्प नहीं हैं। पूजा मखीजा ने कहा, "सभी जड़ वाली सब्जियां आपके पाचन तंत्र में अधिक समय लेती हैं।" यह शरीर में अधिक ऊर्जा पैदा करता है और आपको गर्म रखने में मदद करता है। पोषण विशेषज्ञ ने वीडियो को कैप्शन दिया, "और भी कई खाद्य पदार्थ हैं जो शरीर के तापमान को बढ़ाने के लिए अंदर से काम करते हैं।"



Click it and Unblock the Notifications