Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 24 May 2026: रविवार को इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के साथ मिलेगी बड़ी खुशखबरी -
Sunday Morning to Night Nihari Recipe: धीमी आंच पर पकाएं और पाएं रेस्टोरेंट जैसा लजीज स्वाद -
Kainchi Dham जाने का है प्लान तो रुकने की टेंशन करें खत्म, जानिए कहां मिलेंगे सबसे सस्ते और बेस्ट होटल्स -
Happy Brother's Day 2026 Shayari: प्यारा भाई यह मेरा, ब्रदर्स डे पर अपने भाई को भेजें ये शायरियां -
Restaurant Style Papdi Chaat Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी चटपटी और कुरकुरी चाट -
B Letter Babies Names: अपने बच्चे के लिए ढूंढ रहे हैं 'B' से यूनिक और ट्रेंडी नाम? देखें 200+ नामों की लिस्ट -
अनोखा गांव जहां हर घर की पार्किंग में खड़ा है प्राइवेट जेट, सब्जी लेने के लिए भी लोग भरते हैं उड़ान -
Bakrid 2026 Holiday Date: 27 मई या 28 मई, कब है बकरीद की सरकारी छुट्टी? यहां जानें सही तारीख -
UP Style Tangy Kadhi Chawal Recipe: घर पर बनाएं यूपी के स्वाद वाली चटपटी कढ़ी -
गर्मियों में क्यों फूटने लगती है नकसीर? नाक से खून आने पर तुरंत करें ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी राहत
टमाटर के साथ खीरा का सेवन बेहद खतरनाक, जानें कब खाएं
भोजन के साथ सलाद का सेवन अमूमन कई लोग करते हैं। यह स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है यह खाना पचाने से लेकर शरीर में रक्त की कमी को दूर करने जरूरी पोषक तत्व की कमी को पूरा करने आदि में लाभकारी है। सलाद का नाम आते ही खीरा और टमाटर की आपके दिमाग में जरूर छवि बनती होगी। ज्यादातर लोग अधिकांश लोग भोजन के साथ सलाद के तौर पर टमाटर और खीरा साथ में परोसते है। लेकिन, क्या यह सही है? क्या दोनों एक साथ सेवन करना चाहिए, आइये जानते हैं इस बारे में सही जानकारी..
दरअसल, सेहत के लिए सलाद के तौर पर खीरा और टमाटर दोनों बेहद स्वास्थ्यवर्धक है। दोनों शरीर को अलग-अलग तरीके से लाभ पहुंचाते है। लेकिन, दोनों का एक साथ सेवन करना आपके लिए घातक हो सकता है। यह शरीर के लिए नुकसानदेह भी हो सकते हैं।

पाचन तंत्र को पहुंचाता है नुकसान
विशेषज्ञों की मानें तो दोनों का एक साथ सेवन करना आपके पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है। वैसे तो कई अध्धयन में यह साबित हो चुका है कि टमाटर और खीरे का संयोजन सेहत के लिए लाभकारी है।
लेकिन, विशेषज्ञों के अनुसार, खीरा-टमाटर एक साथ खाने से पेट की समस्याएं जैसे गैस होना, पेट फूलना, पेट दर्द, मतली, थकान और अपच आदि हो सकती है।
दरअसल, इसके पीछे कारण है दोनों का अलग फीचर, जी हां! खीरा पेट में जल्दी पच जाता है जबकि टमाटर के बीज को पचने में ज्यादा समय लगता है. यही कारण है कि दोनों का एक साथ सेवन करने से पेट में एसिड बनने लगता है। जो बाद में सूजन का कारण भी बन सकता है। साथ ही साथ पेट संबंधी अन्य समस्याओं का कारण भी बन सकता है।

रायता के लिए टमाटर के साथ दही का कॉम्बिनेशन भी बेहद खतरनाक
कुछ लोग टमाटर के साथ खीरा ही नहीं बल्कि दही का सेवन भी करते हैं। आमतौर पर रायता बनाना के दौरान दोनों का कॉम्बिनेशन करके खाना पसंद किया जाता है। ये मिश्रण स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है।

सलाद कब खाना सही होता है?
आमतौर पर लोग सलाद को भोजन से पहले या बाद में भी खाते है। लेकिन, आपको बता दें कि सलाद को न तो भोजन से पहले खाना चाहिए और न भोजन के बाद में बल्कि इसे खाने के साथ ही सेवन करना स्वस्थ माना जाता है और वही सही समय भी है. ऐसा करने से खाना पचने में आसानी होती है।



Click it and Unblock the Notifications