Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
माइक्रोवेव में पका खाना खाने से हो जाता है कैंसर? जानें क्या कहती है सेलिब्रेटी न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा
आमतौर पर हम लोगों को कहते हुए सुनते है कि माइक्रोवेव में खाना गर्म करने या पकाकर खाने से कैंसर हो सकता है। लेकिन क्या यह वाकई सच है या सिर्फ गलतफहमी? क्या सही में माइक्रोवेव में खाना गर्म करना सेहत के लिए हानिकारक है? सेलिब्रेटी न्यूट्रिशिस्ट पूजा मखीजा ने अपने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में शेयर करके कहा है कि माइक्रोवेव में खाना पकाकर खाने से सेहत पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता है। इस पोस्ट में उन्होंने इससे जुड़ी सारी जानकारी शेयर की है।

माइक्रोवेव को लेकर गलतफहमी
सेलिब्रेटी न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा ने अपने वीडियो में कहा है कि कई तरह के रेडिशन्स होते हैं जिनमें अलग-अलग तरह के एनर्जी के लेवल्स होते हैं। जैसे कि एक्स-रे में बहुत अधिक ऊर्जा होती है, जो डीएनए को तोड़ने में सक्षम होती है। इसे आयनकारी विकिरण (ionising radiation) कहा जाता है जिसमें कैंसर के जोखिम बढ़ाने वाले फैक्टर मौजूद होते है। लेकिन माइक्रोवेव में ऐसी कोई नेगेटिव एनर्जी नहीं होती है। उनके मुताबिक माइक्रोवेव में खाना पकाना सुरक्षित विकल्पों में से एक है।

भोजन में नहीं होता है किसी भी प्रकार रेडियोएक्टिव
पूजा मखीजा ने इस वीडियो में एक जरुरी जानकारी शेयर करते हुए कहा है कि मोइक्रोवेव में माइक्रोवेव रेडिएशन होता है जो खाने को गर्म करने में मदद करती है। इसका मतलब ये नहीं है कि इसमें खाने में रेडियोएक्टिव वेव होती है। माइक्रोवेव में खाना गर्म करते वक्त भोजन में मौजूद पानी की छोटी-छोटी बूंदों को कंपन से हीट में बदलकर खाने को गर्म करता है।

माइक्रोवेव में खाना पकाने के है ये फायदे
पूजा मखीजा का दावा है कि माइक्रोवेव में भोजन गर्म करके गर्म करने से कोई भी प्रोटॉन या इलेक्ट्रॉन नहीं टूटता है ना ही ये डीनए को डैमेज करता है। इससे खाना पकाने में बहुत कम समय लगता है इसलिए इसमें खाने के न्यूट्रिशियन मौजूद रहते हे। ये खाना पकाने के दौरान हीट को अवशोषित करके जल्दी खाना तैयार करता है और जैसा कि आप जानते हो कि लंबे समय तक खाना पकाने से खाने में मौजूद मूल पोषक तत्व खत्म हो जाते है।
टिप्स
- माइक्रोवेव में खाना गर्म करते वक्त कांच के बर्तनों का प्रयोग करें।
- माइक्रोवेव में खाना गर्म करते हुए बीच-बीच मे खाने को हिलाते रहे ताकि ज्यादा गर्म होने की स्थिति में खाना चिपक न जाएं या समान रुप से खाने तक हीट पहुंचे और खाना जल्दी पक जाएं।



Click it and Unblock the Notifications
