Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Healthy Breakfast: ओट्स खाएं या कॉर्न फ्लेक्स, जानें क्या है दोनों में सुपर हेल्दी?
इंडियन ब्रेकफास्ट में ओट्स और कॉर्न फ्लेक्स ने अपनी अहम जगह बना ली है। हेल्थ फ्रीक्स भी लो कैलोरिज के चक्कर में इन्हें ज्यादा प्रिफरेंस देते हैं। इसके अलावा इन्हें बनाने में बहुत कम समय लगता है। अगर आप भी हेल्दी और टाइम सेविंग के वजह से ज्यादात्तर इन्हें खाना पसंद करते है तो आज हम आपको बता रहे हैं कि ओट्स और कॉर्न फ्लेक्स में ज्यादा क्या खाना हेल्दी ऑप्शन होता है।

न्यूट्रिशन वैल्यू
कॉर्न फ्लेक्स: मकई से तैयार होता है। 100 g कॉर्न फ्लेक्स में 0.4 g फैट, 84 g कार्ब्स, 7.5 g प्रोटीन, 1.2 g फाइबर, 2 % कैल्शियम और 378 टोटल कैलोरी होती है।
ओट्स : 100 g ओट्स में 10.8 g फैट, 26.4 g प्रोटीन, 16.5 g फाइबर, 103 g कार्ब्स, 8 % कैल्शियम और 607 कुल कैलोरी होती है।

कॉर्नफ्लेक्स खाने के फायदे
कॉर्न फ्लेक्स में कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है, जो कि हार्ट के लिए हेल्दी होता है। दूध में कॉर्न फ्लेक्स को साथ खाने से शरीर को भरपूर प्रोटीन मिलता है। कॉर्न फ्लेक्स डाइटिंग करने वालों के लिए अच्छा नाश्ता है। कम कैलोरी होने की वजह से वेटलॉस में फायदे मिलता है।

ओट्स खाने के फायदे
नाश्ते में ओट्स खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती और पेट भरा हुआ रहता है। ये वेटलॉस में मदद करती है। ओट्स फाइबर से युक्त होता है, इससे मेटाबोलिज्म की दर तेज होती है। जो कब्ज की समस्या नहीं होने देती है। ओट्स को लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड में शामिल किया गया है जिसमें कम कॉलेस्ट्रॉल की वजह से ये ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के साथ हार्ट को भी तंदरुस्त बनाएं रखता है।

ओट्स और कॉर्न फ्लेक्स में क्या है बेहतर
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो कॉर्न फ्लेक्स में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। वहीं अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आप ओट्स को डाइट में शामिल करे सकते है। इसमें खूब सारा फाइबर होता है तो ये कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाता है। इसके अलावा ओट्स में थोड़ा गुड़ मिलाकर खाने से ये थोड़ा टेस्टी हो जाता है। ओट्स के साथ आप बहुत सारी रेसिपी भी ट्राय कर सकते हो, जैसे कि ओटमील, मसाला ओट्स, ओट्स चिल्ला और ओट्स स्मूदी।



Click it and Unblock the Notifications
