Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
मूंगफली या मखाना: वजन घटाने के लिए क्या है हेल्दी ऑप्शन
अगर आप अपने वेट लॉस प्लान को सफल बनाना चाहते हैं तो आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि कौन सा स्नैक फायदेमंद हो सकता है। प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट रिच स्नैक्स न केवल पेट को भरा हुआ महसूस कराते हैं बल्कि इन्के सेवन से आप अनहेल्दी चीजें खाने से भी बचते हैं। सर्दियों में अक्सर लोगों का वेट बहुत जल्दी बढ़ जाता है। ऐसे में लोग वेटलॉस के लिए हेल्दी स्नैक्स का सहारा लेते हैं। सर्दियों में लोग मखाना और मूंगफली का खूब सेवन करते हैं। मूंगफली और मखाना दोनों ही ऐसे फूड्स हैं जो इस जरूरत में फिट होते हैं। दोनों में ही पौष्टिक तत्व होते हैं। और इन्हें खाने से ज्यादा भूख भी नहीं लगती है और ये शरीर को एनर्जी भी देते हैं। लेकिन इन दोनों में से कौन सा ज्यादा बेहतर है इसका चुनाव करना थोड़ा मुश्किल है।

वेट लॉस के लिए मूंगफली
सर्दियों में मूंगफली खाना सबको काफी पसंद होता है। इसका कुरकुरा स्वाद सभी को काफी अच्छा लगता है, इसके अलावा यह बेहद सस्ती होती हैं और यह हाई क्वालिटी वाले वसा और प्रोटीन से भरपूर होती है। यह डाइजेस्ट होने में ज्यादा समय लेती है और आपके शुगर लेवल को भी स्थिर रखती है। स्टडी बताती हैं कि मॉडरेशन में मूंगफली को स्नैक के तौर पर लेने से बिना वजन बढाए भूख को शांत किया जा सकता है।

वेट लॉस के लिए मखाना
मखाना एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसमें मौजूद कैल्शियम जोड़ों के दर्द में फायदा पहुंचाता है। व्रत के दौरान होने वाली थकान और तनाव से बचने के लिए मखाना खाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। रात को सोने से पहले एक गिलास दूध के साथ मखाना लेने से नींद अच्छी आती है। मसल्स पेन में मखाना खाना बहुत फायदेमंद रहता है। मखाने में अनहेल्दी कोलेस्ट्रॉल बहुत कम होता है इसलिए ये आसानी से पच जाता है।

मूंगफली या मखाना
मूंगफली और मखाना में एक जैसे पोषक तत्व होते हैं जो आपके स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होते हैं। दोनों ही आपको अनहेल्दी खाने और ओवरइटिंग से बचाते हैं। ये वर्सेटाइल हैं और डाइट में कई तरीके से शामिल किए जा सकते हैं। इन दोनों में अंतर कैलोरी को लेकर है मखानों में कैलोरी कम होती है, जबकि मूंगफली में कैलोरी की मात्रा थोड़ी ज्यादा होती है। अगर आप अपने कैलोरी इनटेक को लेकर काफी अलर्ट हैं तो आपके लिए मखाना एक बेहतर ऑप्शन है।



Click it and Unblock the Notifications
