Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
हर दिन अलग-अलग वर्कआउट करती हैं PV Sindhu, जानिए फिटनेस और डाइट प्लान
भारत की आन, बान, शान और डबल ओलिंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु आज 28 साल की हो गई हैं। पीवी सिंधु रियो ओलिंपिक की 'सिल्वर गर्ल' और टोक्यो ओलिंपिक का 'ब्रॉन्ज मेडल' गर्ल हैं, इतना ही नहीं उन्होने 'वर्ल्ड चैंपियन' का खिताब भी अपने नाम किया हुआ है। आज के समय में कई लड़कियों के लिए पीवी सिंधु किसी प्रेरणा से कम नहीं है। तो आइए आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनके फिटनेस का राज...


7 से 12 बजे तक करती है एक्सरसाइज
सिंधु ने एक ब्यूटी और फैशन मैगजीन को बताया था कि वह काफी कठिन फिटनस प्लान फॉलो करती हैं। सिंधु ने कहा था कि वह अपने मॉर्निंग सेशन की शुरुआत सुबह 7 बजे करती हैं जो दोपहर 12 बजे तक चलती है। इसके बाद वह 1 बजे लंच करती हैं।

ब्रेकफास्ट
सिंधु अपनी डाइट को लेकर बहुत ही कॉन्शियस है। वह अपने खाने में कार्बोहाइड्रेट्स और प्रोटीन का प्रॉपर बैलेंस बनाकर रखें। इसके लिए वह ब्रेकफस्ट में दूध, अंडे और फल लेती हैं और दिनभर में प्रैक्टिस सेशन के बीच-बीच में ढे़र सारा पानी और अन्य तरल पदार्थ लेती रहती हैं।

लंच और डिनर
सिंधु लंच और डिनर में सब्जी और चावल के साथ मीट खाती हैं। इतना ही नहीं, वर्कआउट के दौरान भी वह अपने खाने-पीने का ध्यान रखती हैं। इसके लिए वह अपने साथ फल और ड्राई फ्रूट्स रखती हैं ताकि दिनभर उन्हें पर्याप्त मात्रा में एनर्जी मिलती रहे। इसके अलावा वह नियमित रूप से मेडिटेशन और स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करती हैं।

वर्कआउट की खासियत
बिना रनिंग के सिंधु अपना वर्कआउट सेशन पूरा नहीं मानतीं। पीवी सिंधु रोजाना एक जैसा वर्कआउट नहीं करती हैं। वह रोजाना बदलता है। सिंधु के अनुसार, इस वर्कआउट सेशन की प्लानिंग महीने की शुरुआत में कर ली जाती है, जिसमें बैक से लेकर घुटनों और कंधों तक की एक्सरसाइज शामिल होती है।



Click it and Unblock the Notifications
