Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कभी मोटापे को लेकर इस साउथ के सुपरस्टार का उड़ता था मजाक, ये रहा ट्रांसफॉर्मेशन का राज
रामचरण और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म RRR ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दर्शकों को दोनों एक्टर्स का काम फैंस को खूब पसंद आया है। फिल्म में जूनियर एनटीआर का ट्रांसफॉर्मेशन फैंस को काफी पसंद आ रहा हैं। कभी जूनियर एनटीआर के मोटापे को लेकर उनका मजाक बनाया जाता था। आज उनकी फिटनेस फैंस को इंस्पायर्ड कर रही हैं। उनकी फैट टू फिट की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है।
कौन बनेगा करोड़पति के तेलुगु वर्जन 'इवारु मीलो कोटिस्वारुलु' शो में जूनियर एनटीआर ने कहा था कि मोटापे की वजह से लोग पहले उनका मजाक उड़ाते थे। तब वे बहुत मोटे हुआ करते थे। इसके बाद एक्टर ने अपना वेटलॉस करके खुद को फिट बनाया।

2014 में फिटनेस पर दिया ध्यान
जूनियर एनटीआर का बदला हुआ रूप साल 2014 में रिलीज हुई 'टेंपर' में देखने को मिला। जहां वो सिक्स पैक ऐब्स और कमाल की फिटनेस के साथ नजर आएं। ऐसा उन्होंने फिल्म निर्देशक पुरी जगन्नाध के कहने पर किया था।
स्ट्रिक्ट डाइट करते हैं फॉलो
जूनियर एनटीआर का नाम भी उस लिस्ट में शामिल है जिन्हें मशहूर फिटनेस ट्रेनर लॉयड स्टीवन्स ने ट्रेंड किया है। लॉयड रणवीर सिंह को भी ट्रेनिंग दे चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार जूनियर एनटीआर एक स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करते हैं। एक्टर अब हाई प्रोटीन और जीरो फैट वाली चीजें खाते है। डाइट में सिर्फ न्यूट्रिशन वाला खाना होता है। वह रोस्टेड चिकन और प्रोटीन युक्त चीजों का भी नियमित सेवन करते हैं।
कार्डियो पर देते है ध्यान
जूनियर एनटीआर जिम में रोजाना करीब तीन घंटे वर्कआउट करते हैं। उनका कार्डियो सेशन बहुत लंबा होता है और वेट ट्रेनिंग में वो काफी पसीना बहाते हैं। वेट ट्रेनिंग में एक्टर अपने बाइसेप्स, ट्राइसेप्स, शोल्डर, ऐब्स और थाई पर काफी मेहनत करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
