Latest Updates
-
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह
Weight loss: सारा अली खान ने शेयर की वेटलॉस जर्नी वीडियो, बताया ट्रांसफॉर्मेशन की काहानी
सारा अली खान इन दिनों लॉकडाउन में घर पर समय बिता रही हैं। साथ ही पुराने वीडियो शेयर कर फैन्स से जुड़ी हुई हैं। सारा अली खान ने अब फिर से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी फैट टू फिट की जर्नी को दिखाया है। उन्होंने इस वीडियो को लॉकडाउन एडिशन का नाम दिया है। इस वीडियो को उनके इंस्टाग्राम में देखा जा सकता है कि कैसे वो जिम में पसीना बहा रही हैं। फैन्स उनके इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। सारा अली खान के वीडियो को अभी तक 3 मिलियन बार देखा जा चुका है।

एक्सरसाइज करते हुए दिखी
वीडियो में सारा अली खान ने शुरू में अपना पुराना लुक दिखाया है जिसमें उनका वजन बहुत ज्यादा बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। शेयर की गई तस्वीरों और वीडियो में सारा काफी फैट नजर आ रही हैं लेकिन उसके बाद की क्लिप्स में नजर आता है कि उन्होंने अपने शरीर पर कितनी ज्यादा मेहनत की है और उनका बॉडी वेट उन्होंने कितनी तेजी से कम किया है। सारा अली खान अपने भाई के साथ वर्कआउट करतीं, स्विमिंग करती और साइकिलिंग करती दिख रही हैं।
फैंस ने खूब तारीफ
इस वीडियो का कैप्शन भी सारा अली खान के काफी मजेदार लिखा है सारा अली खान ने लिखा है, "सारा का सारा से सारा का आधा तक" कैप्शन को पढ़ने के बाद वाकई लगता है कि सारा ने तकरीबन अपने शरीर का आधा वजन कम कर दिया है। कमेंट बॉक्स में फैन्स ने सारा के एफर्ट और उनके ट्रांसफॉर्मेंश की तारीफ की है।
इससे पहले शेयर की थी ग्रेजुएशन डे की तस्वीर..
सारा ने कुछ दिनों पहले अपने ग्रेजुएशन डे की दो तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह ब्लू कलर के कॉन्वोकेशन गाउन में नजर आ रही हैं। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, '19 मई, 2016। कभी-कभी यह एक मिनट पहले की बात लगती है तो कभी-कभी यह एक अलग ही जीवन काल जैसा महसूस होता है। कोलम्बिया यूनिवर्सिटी। ग्रेजुएशन। चार साल पुराना।' सारा की इन तस्वीरो को बहुत पसंद किया गया था।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
