Latest Updates
-
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह
शिल्पा शेट्टी ने नए हेयर अंडरकट के साथ किया ट्राइबल स्क्वैट्स, जानें इसके बारे में
शिल्पा शेट्टी की फिटनेस कई लोगों के लिए प्रेरणा है। 46 साल की उम्र में भी वह नई पीढ़ी की अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं, जो फिटनेस के मामले में उनसे आधी उम्र की हैं। अपने करियर के शुरुआती दौर से लेकर अब तक शिल्पा की काया में कोई बदलाव नहीं आया है। आज भी वो काफी जवां और कमउम्र दिखाई देती है। खैर, यह आसान नहीं है खुद को इतना फिट रखना। हाई इंटेंसिटी वाले वर्कआउट और योग की वजह से वो शिल्पा खुद को फिट रखने में कामयाब है। शिल्पा अक्सर अपने इंस्टाग्राम वीडियो के साथ अपने फिटनेस मंत्रा साझा करती रहती हैं, अभिनेत्री अपने प्रशंसकों को उनके वर्कआउट रूटीन को गंभीरता से लेने के लिए प्रेरित करती है।

सोमवार को इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो में, शिल्पा शेट्टी ने अपने नए हेयरडू, एक अंडरकट का खुलासा किया, और कहा कि उन्हें अपने कम्फर्ट जोन से बाहर आने में बहुत मज़ा आया। उन्होंने अपनी फिटनेस रुटीन में एक नया एरोबिक कसरत: 'ट्राइबल स्क्वैट्स' भी करके दिखाया है।
क्या होता है ट्राइबल स्क्वैट्स?
स्क्वाटिंग एक गतिशील शक्ति प्रशिक्षण अभ्यास है जो आपके ऊपरी और निचले शरीर में एक साथ कई मांसपेशियों पर काम करता है। न केवल अपने वर्कआउट रूटीन में स्क्वैट्स को शामिल करने से आपके व्यायाम के प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है, बल्कि आपके चोटिल होने की संभावना को भी कम करता है।
इस स्क्वैट्स के लाभों के बारे में बात करते हुए, शिल्पा शेट्टी ने कहा, "यह सभी निचले शरीर की मांसपेशियों, कंधों, हाथ और पैर के समन्वय, गति और चपलता पर काम करता है, और सबसे महत्वपूर्ण बात - हमारे मस्तिष्क और शरीर पर।"
आपको एक दिन में कितने ट्राइबल स्क्वाट करने चाहिए?
शिल्पा शेट्टी ने कैप्शन में बताया, " डेली रुटीन में 30 सेकंड के ब्रेक के साथ 60 सेकंड के 4 सेट करना चाहिए।" इसलिए, अपनी फिटनेस में अंतर देखने के लिए लगातार प्रयास करें क्योंकि शिल्पा शेट्टी का मानना हैं, " नो गट्स , नो ग्लोरी!"
शिल्पा शेट्टी ने वीडियो में करके दिखाया है कि कैसे ट्रायबल स्क्वैट्स करें:
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
