Latest Updates
-
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपाय -
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Neeraj Chopra Diet ओलिंपिक के सूरमा नीरज चोपड़ा को मीठे में पसंद है देसी घी का चूरमा, ऐसा है कुछ उनका खानपान
ओलिंपिक गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने देश का नाम ऊंचा कर करोड़ों फैंस के दिल में जगह बना ली है। अब हर कोई नीरज की पर्सनल लाइफ से जुड़ी जानकारी जुटा रहा है। खासकर स्पोर्ट से जुड़े लोग नीरज की डाइट और फिटनेस को लेकर बहुत उत्सुकता दिखा रहे हैं। एक एथलीट के लिए उसके खानपान पर ध्यान रखना बेहद जरुरी होता है। इसलिए वो अपनी डाइट पर बेहद ध्यान देते हैं। लेकिन आपको सुनकर थोड़ा हैरानी होगी कि ओलिंपिक चैम्पियन नीरज को ब्रेड ऑमलेट खाना बेहद पसंद है और उनके हिसाब से गोलगप्पे खाने से एथलीट को कोई नुकसान नहीं होता है। आइए जानते है कैसी है उनकी डाइट।

ब्रेड ऑमलेट खाना है पसंद
नीरज को ब्रेड ऑमलेट खाना बहुत पसंद है वो दिन में किसी समय भी ब्रेड ऑमलेट खा सकते है। वो उसे कई बार खा सकते है। जिम जाने वाले और खिलाड़ियों की डाइट में अंडा होना जरुरी होता है ये प्रोटीन का मुख्य स्त्रोत होता है। एक्सरसाइज के दौरान उन्हें ताजा फलों का जूस पीना है पसंद।

डाइट में शामिल किया सॉलमन फिश
हाल ही में नीरज में अपने खाने में सॉलमन फिश को शामिल किया था। सॉलमन फिश खाने से कई फायदे होते है, इसमें आयरन, प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। जो हमारे शरीर में मांसपेशियों की रिकवरी में सहायक होता है। यह फिश एंटी-इंफ्लेमेटरी, विटामिन-बी3, बी1, बी12, सेलेनियम, एंटी-डायबिटिक, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है। इससे इम्यूनिटी काफी मजबूत रहती है।

चूरमा खाना पसंद है मीठे में
नीरज वैसे तो मिठाईयों से दूरी बनाकर चलते है, लेकिन जब भी वे कोई कॉम्पिटिशन जीतते है तो मीठा जरुर खाते है। नीरज को मीठे में खासतौर पर फ्रेश चूरमा खाना काफी पसंद है जिसमें बहुत सारी चीनी और घी मिला होता है। वैसे चूरमा खाने से भी हड्डियां मजबूत होती है।

गोलगप्पे खाने के शौकीन है नीरज, कहते है इसके नहीं है नुकसान
जंक फूड में गोलगप्पे के शौकीन हैं नीरज। उनका कहना है कि इसमें सबसे ज्यादा पानी होता है। इसकी पपड़ी में बहुत ही कम मात्रा में आटे का इस्तेमाल होता है और इससे पेट भी जल्दी भर जाता है। इस कारण इसे खाने में कोई खास नुकसान नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications