Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मसल्स बिल्ड अप करने के लिए GOMAD डाइट फॉलो क्यों नहीं है अच्छा आइडिया, जानिए
जो लोग बॉडी बिल्डिंग करते हैं और अपने मसल्स को बिल्डअप करना चाहते हैं, वह कई तरह की डाइट को फॉलो करते हैं। इन्हीं में से एक है GOMAD डाइट। दूध के हाई सैचुरेटिड फैट और प्रोटीन के कारण, गोमाड डाइट 1940 और 1950 के दशक से ही बॉडी बिल्डिंग के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। यह मसल्स स्ट्रेंथ को बढ़ाने की गारंटी देता है। हालांकि, इस डाइट के अपने कुछ नकारात्मक प्रभाव भी हैं और बिना सोचे समझे आंखें मूंदकर इसे फॉलो करना उचित नहीं माना जाता है। अगर आप भी इस डाइट को फॉलो करने का मन बना रहे हैं, तो पहले एक बार GOMAD डाइट के बारे में विस्तारपूर्वक इस लेख में जान लें।

GOMAD डाइट क्या है?
GOMAD डाइट का अर्थ है कि आपको दिन भर में एक गैलन दूध का सेवन करना है। यह आपके नियमित भोजन के अतिरिक्त है। यह डाइट वेट लॉस के लिए नहीं है, बल्कि वेट लिफ्टर्स के लिए कम समय में मसल्स मास को बढ़ाने के लिए इस डाइट को फॉलो किया जाता है। इस डाइट के पीछे का आइडिया यह है कि जब तक आपका वजन आपके गोल के अनुसार नहीं हो जाता, तब तक हर दिन एक गैलन पूरा दूध पियें। इसमें आमतौर पर दो से आठ सप्ताह लगते हैं। दरअसल, मसल्स बिल्डअप के लिए पर्याप्त कैलोरी की मात्रा और प्रोटीन की आवश्यकता होती है। अतिरिक्त कैलोरी लेने से न केवल मांसपेशियों के निर्माण में सहायता मिलती है बल्कि स्ट्रेंथ ट्रेनिंग में भी इसमें मदद मिलती है। बता दें कि एक होल मिल्क के एक गैलन में 128 ग्राम प्रोटीन और 2,400 कैलोरी होती है।

GOMAD आहार के लाभ
• 2,400 कैलोरी के बराबर खाने की तुलना में एक गैलन दूध पीने में कम समय लगता है।
• आप इस आहार पर अपने लक्ष्य वजन तक जल्दी पहुंच जाएंगे।
• यह डाइट बॉडीबिल्डर के लिए अच्छा काम कर सकती है।
क्या GOMAD डाइट सुरक्षित है?
एक गैलन दूध कुछ पोषक तत्वों की बहुत अधिक मात्रा प्रदान करता है। लेकिन यह हमेशा अच्छी बात नहीं होती है। जब आप आवश्यकता से अधिक दूध का सेवन नियमित रूप से करते हैं तो इससे शरीर में कैल्शियम की अधिकता हो जाती है, जो गुर्दे की पथरी के जोखिम को बढ़ाता है। इतना ही नहीं, जो लोग अधिक मात्रा में कैल्शियम का सेवन करते हैं, उनमें प्रोस्टेट कैंसर और हृदय रोग का खतरा बढ़ सकता है। हालांकि, इस क्षेत्र में और अधिक शोध की आवश्यकता है। वहीं, अत्यधिक दूध पीने से आपको गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल लक्षण नजर आ सकते हैं। इनमें सूजन, मतली और दस्त शामिल हैं।
GOMAD डाइट के नुकसान
यह एक ऐसी डाइट है, जो आपको लाभ कम और नुकसान अधिक पहुंचाती है। इससे कई नुकसान हो सकते हैं। जैसे-
• व्यक्ति को असहज गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल लक्षण जैसे सूजन, मतली और दस्त हो सकते हैं।
• आपको दिन भर अपने साथ दूध ले जाना पड़ता है क्योंकि दो या तीन बार में इतना दूध पीना मुश्किल होता है।
• एक गैलन दूध में लगभग 1,680 मिलीग्राम सोडियम और 73 ग्राम सैचुरेटिड फैट होता है, जो दैनिक अनुशंसित मात्रा से अधिक होता है।
• यह आपके शरीर के अन्य अंगों व कार्यप्रणाली पर विपरीत असर डालता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
