Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
देसी नहीं विदेशी है शिमला मिर्च, जाने इससे जुड़ी हिस्ट्री और फायदे
शिमला मिर्च का नाम जब भी हम सुनते है तो हम में से तकरीबन हर किसी को लगता है कि इसकी खेती शिमला में होती है। इस वजह से इसे शिमला मिर्च पुकारा जाता होगा। लेकिन आपको सुनकर थोड़ा धक्का लग सकता है कि सब्जी और फास्टफूड में इस्तेमाल किया जाने वाला शिमला मिर्च (capsicum ) मूल रूप से दक्षिणी अमेरिका की एक सब्जी है। माना जाता है कि करीब तीन हजार सालों से इसकी खेती की जा रही है। इतिहासकार मानते हैं कि अंग्रेज जब भारत में आए तो capsicum का बीज भी साथ ले आए।
शिमला की पहाड़ियों की मिट्टी और यहां के मौसम को इस सब्जी की खेती के लिए अनुकूल देखते हुए उन्होंने यहां इसका बीज रोपा। आइए जानते है कि कैसे इस सब्जी का नाम पड़ा और इसके फायदे।

इसलिए पड़ा शिमला मिर्च नाम
इस सब्जी के उगने लिए यहां की जलवायु बिल्कुल अनुकूल थी। इसके बाद इसकी बंपर फसल होने लगी। लोगों ने बस यहीं से धारणा बना ली कि यह सिर्फ शिमला में होती है और इसे शिमला मिर्च के नाम से बुलाने लगे। पहले सिर्फ हरे रंग का ही शिमला मिर्च मार्केट में मिलता था जबकि आज शिमला मिर्च लाल और पीले रंग में भी उपलब्ध है। भारत में पिछले कुछ समय में लाल और पीली शिमला मिर्च की भी खेती कर रहे हैं जिसके उन्हें अच्छे दाम मिल रहे हैं।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
लाल और पीले रंग की शिमला मिर्च सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जिससे आप तनाव से बचे रहते हैं। धमनियों में रक्त संचार भी बेहतर तरीके से होता है। एक्सपर्ट का भी कहना है कि जितनी भी कलरफुल सब्जियां होती हैं उनमें एंटीऑक्सीडेंट बहुत मात्रा में पाए जाते हैं जो हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है।

आयरन की कमी को पूरा करें
अगर आपको आयरन डिफिशिएंसी की समस्या है तो ऐसे में आपको शिमला मिर्च का सेवनकरना चाहिए। इसमें मौजूद विटामिन सी आयरन को सोखने में मददगार है। यह आपको एनीमिया से बचाने में भी सहायक होगा।

आर्थराइटिस की समस्या करें दूर
इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। घुटनों व जोड़ों में समस्या है तो शिमला मिर्च खाओ। इससे आर्थराइटिस की समस्या में भी लाभ पाया जा सकता है। इसमें कैलोरी नहीं होती है जिससे कि आपका खराब कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता है।

डायबिटीज कंट्रोल करें
डाइबिटीज कंट्रोल करना चाहते हैं, तब भी शिमला मिर्च आपके लिए मददगार साबित होगी। यह ब्लड शुगर के लिए आवश्यक सही स्तर को बनाए रखती है और डाइबिटीज से आपकी रक्षा करती है।



Click it and Unblock the Notifications
