Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
Bed Exercise: बेड पर बैठे-बैठे करें ये एक्सरसाइज

कई लोग फिट तो रहना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें मेहनत करना ज्यादा पसंद नहीं है। ऐसे में सुबह-सुबह अगर आपको अपने दिन की शुरूआत एक्सरसाइज करने से करना चाहते हैं तो आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपके लिए कुछ एक्सरसाइज लेकर आए हैं। जिसे आप बेड पर बैठे बैठे कर सकते हैं। ये एक्सरसाइज आप अपने बिस्तर पर ही आसानी से कर सकते हैं। इनके लिए आपको एक्सरसाइज आउटफिट या जुते पहनने की भी जरूरत नहीं है। आप जिस स्थिति में है उसी में ये व्यायम कर सकते हैं।
जैक स्प्लिंट्स
ये एक्सराइड आप कही भी बैठे-बैठे कर सकते हैं। इसे करने के लिए सबसे पहले अपनी पीठ के बल लेट जाएं। अब अपने पैरों और हाथों को फैला लें। अपने पैरों को एक साथ रखें और अपने अंगूठों को एक दूसरे में फासा लें। अब अपनी कोर स्ट्रेंथ का यूज करते हुए अपने हाथों और पैरों को एक-दूसरे की तरफ उठाएं। ऐसा करते हुए आप लगातार सांस लें और छोड़े। इस एक्सरसाइज को 2 से 3 बार करें।
सीजर लैंग्स
सीजर लैग एक्सरसाइज करना बहुत आसान है। इसे करने के लिए अपनी पीठ के बल लेट जाएं। इसके बाद र अपने हाथों को अपने कूल्हों के नीचे रखते हुए, आपनी हथेलियां को नीचे की ओर रखें। इसके बाद अपने पैरों को ऊपर उठाते हुए, जितना हो सके उन्हें सीधा रखें। अब एक पैर को वापस बिस्तर पर लाने के लिए अपने कोर को स्विंग करें। और दूसरे पैर को हवा में रखें। इसी तरह, अपने पैरों की स्थिति बदलें और 10 से 15 बार ये एक्सरसाइज करें।
शोल्डर टैप
बेड पर ही अपने एब्स और ग्लूट्स को आपस में उलझाते हुए प्लैंक पोजीशन में आ जाएं। इसके बाद अपने दाहिने हाथ को सीधा फैलाएं और एक सेकंड के लिए रुक जाएं। अब अपने दाहिने हाथ का यूज करते हुए, बाएं कंधे को थपथपाएं और फिर दाहिने हाथ को बिस्तर पर टिका दें। इसके बाद अपने बाएं हाथ को सीधा बाहर की ओर रखते हुए, एक सेकंड के लिए रुकें, और फिर अपने दाहिने कंधे को टैप करें।
रिवर्स क्रंचेस
इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप आप सबसे पहले अपने बेड पर अपनी पीठ के बल लेट जाएं और अपने दोनों हाथों को अपने कूल्हो के पास रखें। इसके बाद आप अपने पैरों को थोड़ा सा मोड़ते हुए उन्हें अंदर की और खींचें। अब अपनी मांसपेशियों का इस्तेमाल करते हुए धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठाएं। इसके बाद अपने अपने पैरों को नीचे करें और उन्हें जमीन पर छोड़ दें। इस एक्सरसाइज को कम से कम 10 से 15 बार करें। इस एक्सरसाइज को करने से आपके निचले पेट के लिए फायदेमंद होता है।
स्ट्रेट लेग लिफ्ट
इस एक्सरसाइज को करने के लिए अपने पैरों को सीधा रखते हुए अपनी पीठ के बल लेट जाएं। इसके बाद पैर की उंगलियों को छत की ओर करते हुए पैरों को लचीला बनाएं। इसके बाद अपने एक पैर को 45 डिग्री तक उठाते हुए क्वाड्रिसेप्स को अपनी जांघ के सामने रखें। इस पॉडिशन में कुछ सेकंड तक रुकें और फिर पैर को वापस अपने बिस्तर पर रख दें। इस एक्सरसाइज को 15 से 20 बार दोहराएं। ये आपके घूटने के दर्द में राहत देने में मददगार है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
