Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
World Tb Day 206: कैसी होनी चाहिए टीबी पेशेंट की डाइट? एक्सपर्ट से जानिए क्या खाएं और क्या नहीं
Foods To Eat And Avoid In Tb: क्षय रोग (टीबी) एक संक्रामक बीमारी है, जो मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करती है और हवा के माध्यम से फैल सकती है। यह बीमारी माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस नाम के बैक्टीरिया से होती है। अगर समय पर इलाज न मिले, तो यह बीमारी खतरनाक रूप ले सकती है। हर साल 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस (World TB Day) मनाया जाता है। इसका उद्देश्य टीबी के प्रति लोगों को जागरूक करना और इसकी रोकथाम के लिए समय पर इलाज के लिए प्रेरित करना है। टीबी सिर्फ फेफड़ों को ही नहीं, बल्कि पूरे शरीर की ताकत और रोग-प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित करती है। ऐसे में, दवाओं के साथ सही खानपान भी जल्दी ठीक होने में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। टीबी के मरीजों में अक्सर कमजोरी, थकान और वजन कम होने की समस्या देखने को मिलती है। इसका सबसे बड़ा कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी होना है। इसलिए इस दौरान ऐसा भोजन करना जरूरी है जो शरीर को ताकत दे और जल्दी रिकवरी में मदद करे। तो आइए, पुणे स्थित डीपीयू सुपरस्पेशलिटी अस्पताल की मुख्य आहार विशेषज्ञ, समीक्षा चोरडिया से जानते हैं कि टीबी के मरीजों का खानपान कैसा होना चाहिए?

टीबी के मरीजों को क्या खाना चाहिए?
डाइट में शामिल करें प्रोटीन
टीबी के दौरान शरीर की मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं। प्रोटीन इस नुकसान को ठीक करने में मदद करता है। दूध, दही, पनीर, अंडे, दालें और सोया जैसे खाद्य पदार्थ शरीर को जरूरी प्रोटीन देते हैं। इन्हें रोज के आहार में शामिल करने से शरीर धीरे-धीरे मजबूत होने लगता है।
कार्ब्स और हेल्दी फैट का सेवन करें
टीबी में भूख कम लगती है, लेकिन शरीर को ज्यादा ऊर्जा की जरूरत होती है। ऐसे में चावल, रोटी, दलिया, आलू और शकरकंद जैसे खाद्य पदार्थ खाने चाहिए। साथ ही, थोड़ा घी, मक्खन और मेवे भी शरीर को ताकत देते हैं और वजन कम होने से बचाते हैं।
विटामिन और मिनरल्स
शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए विटामिन और खनिज बहुत जरूरी होते हैं। हरी सब्जियां, फल, खासकर संतरा, नींबू और आंवला जैसे फल शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। साथ ही, आयरन और जिंक वाले खाद्य पदार्थ खून की कमी को दूर करते हैं और शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं।
पानी और तरल पदार्थ है जरूरी
टीबी के मरीजों को दिनभर में पर्याप्त पानी पीना चाहिए। इसके अलावा, नारियल पानी, सूप, छाछ और फलों का जूस भी शरीर को हाइड्रेट रखते हैं। इससे शरीर में कमजोरी कम होती है और पाचन भी बेहतर रहता है।
थोड़ी-थोड़ी देर में खाना खाएं
एक बार में ज्यादा खाना खाने के बजाय दिन में 5-6 बार थोड़ा-थोड़ा खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे शरीर को लगातार ऊर्जा मिलती रहती है और मरीज को भारीपन भी महसूस नहीं होता।
टीबी के मरीजों को क्या नहीं खाना चाहिए?
टीबी के मरीजों को कुछ चीजों से दूरी बनाना जरूरी है। टीबी के मरीजों को शराब का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह दवाओं के असर को कम कर सकता है। इसके अलावा, ज्यादा तला-भुना और बाहर का खाना भी नुकसान पहुंचा सकता है। साथ ही, ज्यादा चाय-कॉफी और मीठे व प्रोसेस्ड फूड का सेवन करने से भी बचना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
