Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
kimchi Vs achar : कोरियन डिश किमची और भारतीय अचार के बीच क्या है अंतर?
kimchi Vs achar : मौसम चाहे कैसा भी हो, जब बात अचार की आती है, तो मुंह में अपने आप ही पानी आने लगता है। ये एक ऐसा भारतीय व्यंजन है जो लगभग सभी घरों में मिल ही जाता है। लेकिन क्या आपने कभी किमची का नाम सुना है, जो अचार की तरह ही बनता है। और इसका टेंगी टेस्ट अचार की तरह ही होता है। दरअसल, किम्ची और अचार दो कॉमन डिश हैं जिनका दुनिया के विभिन्न हिस्सों में आनंद लिया जाता है।
वैसे तो ये दोनों चीजें फरमेंटेड यानि खमीरयुक्त होती है, लेकिन फिर भी इन दोनों में कई समानताएं और अंतर है। जिस के बारे में हम यहां बताने जा रहे है।

किमची और अचार में अंतर
कल्चरल सोर्स
किमची : किम्ची सदियों से कोरिया की लोकप्रिय डिश रही है और यह एक पारंपरिक फरमेंटेड साइड डिश है जिसे अक्सर नापा गोभी, कोरियाई मूली और विभिन्न प्रकार के मसालों के साथ बनाया जाता है।
अचार: अचार, एक ऐसा शब्द है जिसमें दक्षिण एशियाई व्यंजनों में पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के मसाले और सब्जियां शामिल हैं। यह भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्रों की लोकप्रिय डिश है।
प्रमुख सामग्री
किमची: किमची में प्रमुख सामग्री के रूप में आम तौर पर नापा गोभी को शामिल किया जाता है, हालांकि कई किस्मों में विभिन्न सब्जियों का उपयोग किया जाता है, जैसे कि कोरियाई मूली या पत्ता गोभी। किमची को बनाने के लिए सब्जियों को मिर्च, लहसुन, अदरक और अन्य मसालों के मिश्रण से पकाया जाता है।
अचार: दक्षिण एशिया में अचार विभिन्न प्रकार की सब्जियों, फलों या यहां तक कि मीट से भी बनाया जा सकता है। जबकि सामान्य सामग्रियों में कच्चा आम यानि कैरी, टमाटर, नींबू, गाजर, फूलगोभी, और विभिन्न मसाले जैसे सरसों, मेथी, हल्दी, या यहां तक कि चिकन और बफ़ मांस शामिल होते हैं।
स्वाद में अंतर
किमची: फर्मेंटेशन प्रोसेस और मिर्च, लहसुन, अदरक जैसी चीजों के उपयोग के कारण किमची में एक विशिष्ट मसालेदार और तीखा स्वाद होता है। रेसिपी के आधार पर किमची माइल्ड या बहुत मसालेदार हो सकती है।
अचार: जबकि अचार का स्वाद उसमें शामिल की गई सामग्री और क्षेत्र के आधार पर व्यापक रूप से भिन्न हो सकता है। विभिन्न मसालों के साथ-साथ सिरका, नींबू या इमली जैसी खट्टी चीजों के उपयोग के कारण दक्षिण एशियाई अचार में अक्सर खट्टे, मसालेदार और नमकीन स्वादों का कॉम्बीनेशन होता है।
फर्मेंटेशन प्रोसेस
किमची: किमची को आमतौर पर लैक्टिक एसिड फर्मेंटेशन से तैयार किया जाता है, जिसमें प्राकृतिक रूप से मौजूद बैक्टीरिया शामिल होता है। फर्मेंटेशन प्रोसेस किमची को अनूठा स्वाद और बनावट देने में योगदान करती है।
अचार: दक्षिण एशियाई अचार को फर्मेंटेड या नॉन-फर्मेंटेड किया जा सकता है। फर्मेंटेड अचार को अक्सर धूप में तैयार होने के लिए रख दिया जाता है, जबकि नॉन-फर्मेंटेड अचार सिरके या अन्य खट्टे पदार्थों में मैरीनेट करके बनाया जाता है।
उपयोग:
किमची: किमची को आमतौर पर कोरियाई फूड में एक साइड डिश के रूप में परोसा जाता है, और इसका उपयोग विभिन्न कोरियाई व्यंजनों जैसे स्ट्यू, तले हुए चावल और पैनकेक में एक इंग्रीडेंट के रूप में भी किया जाता है।
अचार: जबकि दक्षिण एशियाई व्यंजनों में अचार को अक्सर मुख्य व्यंजनों के साथ मसालों या संगत के रूप में परोसा जाता है, जो भोजन को भरपूर स्वाद प्रदान करता है।
फायदे
किमची: ये एक कोरियाई डिश है जो कि प्रोबायोटिक है। इसमें ऐसे गुड बैक्टीरिया होते है, जो हमारी गट हेल्थ को बढ़ावा देते है। किमची विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। यह एक वेजिटेरियन और वेगन फूड है जिसका आनंद प्लांट बेस्ड डाइट फॉलो करने वाले लोग ले सकते हैं।
अचार: दूसरी ओर, अचार में अधिक मात्रा में सोडियम और ऑइल हो सकता है, जिसका अधिक मात्रा में सेवन हानिकारक हो सकता है। हालांकि, कम तेल और सोडियम से घर में तैयार किया गया अचार किमची की तरह ही गट हेल्थ को बेहतर बनाने और बॉडी को एंटीऑक्सीडेंट प्रदान कर सकता हैं।
लेकिन फिर भी एक्सपर्ट, संतुलित आहार के रूप में किमची और अचार का सीमित मात्रा में सेवन करने की सलाह देते है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
