Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
डबल चिन से हैं परेशान तो रोज करें ये 4 योगासन, कुछ ही दिनों में कम हो जाएगा Face Fat
Yoga For Double Chin: हर व्यक्ति की चाहत होती है कि वह खूबसूरत और अट्रैक्टिव नजर आए। लेकिन चेहरे पर जमा चर्बी और डबल चिन से आपकी खूबसूरती प्रभावित हो सकती है। कई लोग मोटे नहीं होते हैं, लेकिन उनके चेहरे पर फैट जमा होता है जो देखने में काफी खराब लगता है। चेहरे पर फैट जमा होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान और खराब पॉश्चर। अगर आप भी डबल चिन से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो कुछ योगासनों का नियमित अभ्यास कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको डबल चिन को कम करने वाले कुछ योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

सिंहासन
इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर वज्रासन मुद्रा में बैठ जाएं।
अपने दोनों हाथों को घुटने पर रखें और कमर सीधी रखें।
अब गहरी सांस लें और मुंह से 'हा' की आवाज निकालते हुए सांस छोड़ें।
इस प्रक्रिया को 10-15 बार दोहराएं।
भुजंगासन
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं।
अपनी कोहनियों को कमर से सटा के रखें और हथेलियां ऊपर की ओर रखें।
अब धीरे-धीरे सांस भरते हुए, अपनी छाती को ऊपर की ओर उठाएं।
उसके बाद अपने पेट वाले हिस्से को धीरे-धीरे ऊपर उठा लें।
इस स्थिति में 30-60 सेकंड तक रहें।
फिर सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।
इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।
फिश फेस
इसे करने के लिए सबसे अपने होंठों को इस तरह से सिकोड़ें जैसे आप मछली की तरह चेहरे बना रहे हों
गालों को अंदर की ओर खींचें
इस पोजीशन को 5-10 सेकंड तक होल्ड करें
धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लौटें
इसे 10-15 बार दोहराएं
उष्ट्रासन
इस आसन को करने के लिए जमीन पर घुटने के बल बैठ जाएं और दोनों हाथों को कूल्हों पर रखें।
ध्यान रखें कि दोनों घुटने आपके कंधों के समानांतर हों।
अब गहरी सांस लें और रीढ़ की निचली हड्डी पर आगे की तरफ दबाव डालें।
इस दौरान पूरा दबाव नाभि पर महसूस होना चाहिए।
इसके बाद अपने हाथों से पैरों को पकड़ें और कमर को पीछे की तरफ मोड़ें।।
इस स्थिति में 30-60 सेकंड रुकने के बाद आप धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में आ सकते हैं।
इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications