Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Peppermint Tea Side Effects: पुदीने की चाय पीने से सेहत पर पड़ सकता है गलत प्रभाव, जानिए इसके साइड इफेक्ट्स

पुदीना का उपयोग चटनी बनाने के साथ अन्य कामों में भी किया जाता है। ये आपके खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ आपके मुंह की बदबू को भी दूर करने में मदद करता है। इतनी ही नहीं कई टूथपेस्ट में भी पुदीना का उपयोग किया जाता है। कई लोग पुदीना की बनी चाय पीना भी बहुत पसंद करते हैं। पुदीने की चाय हर्बल टी के रूप में पी जाती है। इस चाय को पुदीने के पत्तों की मदद से बनाई जाती है। इस कारण पुदीने में मौजूद सभी गुण पुदीने की चाय में पाई जाती है। पुदीने की चाय में मौजूद औषधीय गुणों का मजा लेने का एक यूनिक तरीका है। लेकिन चाय और कॉफी की तुलना में पुदीने की चाय ज्यादा फायदेमंद होती है। लेकिन इस चाय के जहां कई फायदे हैं, वहीं इसके कुछ नकारात्मक प्रभाव भी हैं, जो आपके सेहत के लिए हानिकारक है। तो आइए जानते हैं पुदीने की चाय पीने से आपके सेहत पर क्या गलत प्राभव पड़ सकते हैं।
पुदीने की चाय के साइड इफेक्ट्स
1. अपच की समस्या वाले व्यक्ति करें परहेज
अपच से पीड़ित व्यक्तियों को पुदीने की चाय पीने से परहेज करना चाहिए। अगर आप पुदीने की चाय पीना चाहते हैं, तो एक बार अपने निजी डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें। दरअसल अपच की समस्या होने वाले लोगों की दवाइयों के साथ पुदीने की चाय नुकसान कर सकती है।
2. शुगर लेवल को करें कम
पुदीने की चाय आपके शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कम कर सकती है। खासकर डायबिटीज के पेशेंट को पुदीने की चाय पीने से बचना चाहिए। डॉक्टर की सलाह लेने के बाद ही डायबिटीज के मरीज अपनी डाइट में पुदीने की चाय को शामिल करें।
3. एलर्जी
सभी लोगों को पुदीनी की चाय पीने से एलर्जी हो जाती है। सिरदर्द, अस्थिर पैर और मुंह में छाले होना पुदीना से होने वाले एलर्जी के कुछ लक्षण है। अगर पुदीने की चाय पीने से आपको इस तरह के लक्षण दिखें, तो समझ जाए आपको इससे एलर्जी हो रही है। ऐसे में आप अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
4. बच्चों की सेहत के लिए नुकसानदायक
पुदीने की चाय छोटे बच्चों के लिए काफी स्ट्रॉन्ग मानी जाती है। इसे पीने से बच्चों को सांस लेने में परेशानी होने के साथ और भी कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप बच्चों को पुदीने की चाय देने से बचें।
5. प्रेग्नेंसी के लिए नुकसानदेह
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को पुदीने की चाय नुकसान कर सकती हैं। अगर आप चाहे तो अपने डॉक्टर से पुदीने की चाय पीने के लिए सलाह भी ले सकते हैं। क्योंकि पुदीने की चाय पीने से आपको ब्लड फ्लो भी बेहतर बना रहता है। लेकिन बहुत ज्यादा पुदीने की चाय पीने से गर्भपात भी हो सकता है।
6. पेट संबंधी परेशानी
पुदीने की चाय पीने से कई बार आपको पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। बहुत ज्यादा पुदीने की चाय पीने से आपके पेट में ऐंठन, कंपकंपी, दस्त जैसी परेशानी बढ़ जाती है। इतनी ही नहीं ज्यादा पुदीने की चाय पीने से मांसपेशियों में दर्द होने के साथ आपके हर्ट बीट में भी गिरावट आ सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
