Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
H5N1 वायरस ने मचाई दहशत, 15,000 मुर्गियों की मौत से मचा हड़कंप, अंडा-चिकन खाने वाले सतर्क रहें
H5N1 Outbreak in UP : उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक चौंकाने वाली और दहशत भरी खबर सामने आई है। जिले के एक पोल्ट्री फार्म में अचानक 15,000 से अधिक मुर्गियों की मौत हो गई। जांच के बाद पशु चिकित्सा विभाग ने पुष्टि की कि इन मुर्गियों की मौत एवियन इन्फ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) H5 वायरस के कारण हुई है। इस घटना ने स्वास्थ्य और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तात्कालिक कदम उठाए हैं। सभी चिकन की दुकानों और चिकन परोसने वाले भोजनालयों को अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश जारी किया गया है। साथ ही मृत मुर्गियों को संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए गहरे गड्ढों में डालकर सुरक्षित तरीके से दफनाया जा रहा है। इसके अलावा, रामपुर के साथ-साथ पड़ोसी जिला बरेली में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है।

बर्ड फ्लू क्या है?
बर्ड फ्लू, जिसे वैज्ञानिक भाषा में एवियन इन्फ्लूएंजा कहा जाता है, एक वायरल संक्रमण है जो मुख्य रूप से पक्षियों को प्रभावित करता है। हालांकि, इसके कुछ स्ट्रेन ऐसे हैं जो मनुष्यों को भी संक्रमित कर सकते हैं। H5N1 स्ट्रेन इन्फ्लूएंजा ए वायरस का एक उपप्रकार है, जो लोगों में पाए जाने वाला सबसे सामान्य बर्ड फ्लू का रूप है।
क्या यह इंसानों में फैल सकता है?
बर्ड फ्लू आमतौर पर पक्षियों में पाया जाता है, लेकिन इसके संक्रमण के मामले इंसानों में भी देखे गए हैं। हाल ही में अमेरिका में एक मरीज की मौत गंभीर एवियन इन्फ्लूएंजा ए से हुई थी, जो वहां बर्ड फ्लू से हुई पहली मृत्यु थी। रिपोर्ट के अनुसार, मृतक में पाए गए वायरस के स्ट्रेन में नौ म्यूटेशन मिले थे, जो वायरस को अधिक खतरनाक बना देते हैं। इन म्यूटेशनों के कारण यह वायरस ब्रेन में भी फैल सकता है और बीमारी की गंभीरता को बढ़ा सकता है।
मनुष्यों में कब पहली बार पहचाना गया बर्ड फ्लू?
अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (CDC) के अनुसार, बर्ड फ्लू को सबसे पहले 1997 में हांगकांग में पोल्ट्री के बीच फैले प्रकोप के दौरान मनुष्यों में पहचाना गया था। हालांकि, H5N1 संक्रमण के मामले अब भी कम हैं और आमतौर पर उन लोगों में पाए जाते हैं, जो संक्रमित पक्षियों के सीधे संपर्क में आते हैं। अमेरिका में 2024 से लगातार बर्ड फ्लू के मानव मामलों की पुष्टि हो रही है।
बर्ड फ्लू के लक्षण
मनुष्यों में बर्ड फ्लू के संक्रमण के बाद निम्नलिखित लक्षण देखे जा सकते हैं:
- तेज बुखार
- सिरदर्द
- लगातार खांसी
- ठंड लगना और कपकपी
- मांसपेशियों में दर्द
- सांस लेने में कठिनाई
- थकान और कमजोरी
- नाक बहना
- गले में खराश
- बचाव के उपाय
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, लेकिन पूरी सावधानी बरतें। उन्होंने सलाह दी है:
- अधपका चिकन या अंडा बिल्कुल न खाएं।
- चिकन और अंडे को अच्छी तरह पका कर ही सेवन करें।
- रसोई और खाने के बर्तनों की पूरी तरह सफाई करें।
- बीमार या मृत पक्षियों के संपर्क में आने से बचें।
- किसी भी संदिग्ध लक्षण पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें।
प्रशासन की तैयारियां
स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर लोगों को बर्ड फ्लू के लक्षणों और बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक कर रही हैं। संक्रमण की रोकथाम के लिए पोल्ट्री फार्मों की नियमित जांच की जा रही है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
बर्ड फ्लू का यह मामला हमें एक बार फिर याद दिलाता है कि पशुजन्य बीमारियों से बचाव के लिए सावधानी और जागरूकता कितनी जरूरी है। संक्रमण का खतरा कम करने के लिए साफ-सफाई, पके हुए मांस का सेवन और संक्रमित जानवरों से दूरी बनाना सबसे प्रभावी कदम हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications