Latest Updates
-
प्रेगनेंसी प्लान कर रहे हैं? फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए फॉलो करें एक्सपर्ट की बताई ये 5 टिप्स -
Bank Holidays 2026: रक्षाबंधन पर बैंक रहेंगे बंद, क्या 25-26 को भी छुट्टी? यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट -
IND vs SL: ध्रुव जुरेल का तूफानी शतक, कोलंबो टेस्ट में भारत ने श्रीलंका पर कसा शिकंजा -
Miss Universe India 2026: कौन हैं केजिया लिज मेजो? 19 की उम्र में जीता मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब -
Eid-E-Milad-Un-Nabi 2026: ईद मिलाद-उन-नबी कब है? जानें तारीख, महत्व और कैसे मनाया जाता है ये दिन -
रक्षाबंधन 2026 पर पंचक और चंद्र ग्रहण का साया! राखी बांधना शुभ या अशुभ? जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त -
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना
ड्रैगन फ्रूट खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, एनीमिया से लेकर डायबिटीज जैसी कई बीमारियां होंगी दूर
Benefits Of Dragon Fruit: ड्रैगन फ्रूट एक ऐसा सुपरफूड है, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसे कमलम और पिताया के नाम से भी जाना जाता है। ड्रैगन फ्रूट पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन-सी, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व भरपूर पाए जाते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। डेंगू बुखार से तेज रिकवरी के लिए ड्रैगन फ्रूट के सेवन की सलाह अक्सर मरीजों को दी जाती है। इसके सेवन से कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आज इस लेख में डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवनन से जानते हैं ड्रैगन फ्रूट खाने के फायदों के बारे में विस्तार से -

इम्यूनिटी बूस्ट करे
ड्रैगन फ्रूट का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके सेवन से कई तरह के संक्रमण और बीमारियों से बचाव हो सकता है।
डायबिटीज में फायदेमंद
ड्रैगन फ्रूट का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, यह एक लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स फ्रूट है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसके अलावा, इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। ड्रैगन फ्रूट खाने से ब्लड शुगर लेवल अचानक से नहीं बढ़ता और शुगर क्रेविंग भी कम होती है।
पाचन तंत्र को दुरुस्त करे
ड्रैगन फ्रूट का सेवन करने से पाचन तंत्र भी दुरुस्त होता है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसका सेवन करने से आंत में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा मिलता है, जिससे पेट और आंत से जुड़ी समस्या दूर होती हैं।
वजन घटाने में मददगार
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो ड्रैगन फ्रूट को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। दरअसल, इसमें कैलोरी कम होती है और फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। इसका सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। यह भूख को कंट्रोल करता है, जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
दिल को रखे स्वस्थ
ड्रैगन फ्रूट का सेवन दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। दरअसल, इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद मिलती है। इसके नियमित सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।
खून की कमी दूर करे
ड्रैगन फ्रूट का सेवन करने से एनीमिया की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, इसमें आयरन भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में मदद करता है। इसके सेवन से शरीर में खून की कमी दूर होती है। साथ ही, इसका सेवन करने से एनीमिया के लक्षणों को दूर करने में भी मदद मिल सकती है।
कैंसर से बचाव करे
ड्रैगन फ्रूट का सेवन करने से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचाव में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनॉइड्स पाया जाता है, जो फ्री रेडिकल्स से लड़कर कैंसर सेल्स की ग्रोथ को रोकने में सहायक होते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications