Latest Updates
-
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब
फैटी लिवर में सुबह क्या खाएं? डॉक्टर सौरभ सेठी ने बताए 7 हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन
Breakfast For Fatty Liver: फैटी लिवर की समस्या आजकल काफी आम हो गई है। इस स्थिति में हर व्यक्ति में एक जैसे लक्षण दिखाई दें, यह जरूरी नहीं है। अगर लिवर से जुड़ी परेशानी लगातार बनी हुई है, तो डॉक्टर की सलाह के साथ खानपान पर भी ध्यान देना जरूरी होता है। गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी के मुताबिक, डाइट में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और हेल्दी फैट से भरपूर चीजों को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा एक वीडियो में फैटी लिवर वालों के लिए नाश्ते के कुछ विकल्प बताए हैं। आइए, जानते हैं फैटी लिवर के मरीजों को सुबह नाश्ते में खाना चाहिए -

दही में नट्स और बेरीज मिलाकर खाएं
फैटी लिवर वाले नाश्ते में बिना चीनी वाला दही ले सकते हैं। आप इसमें बादाम, अखरोट और थोड़ी बेरीज मिला सकते हैं। इससे यह स्वादिष्ट होने के साथ प्रोटीन और दूसरे पोषक तत्वों वाला हेल्दी ब्रेकफास्ट बन जाता है।
बेरीज और नट्स वाला ओटमील
ओट्स को दूध या बिना चीनी वाले दही के साथ तैयार करें। इसमें कुछ बेरीज और थोड़े नट्स डाल सकते हैं। ओट्स में मौजूद फाइबर पेट को देर तक भरा रखने में मदद करता है।
सब्जियों से तैयार ऑमलेट
अंडे के साथ पालक, टमाटर, प्याज और शिमला मिर्च जैसी सब्जियां मिलाकर ऑमलेट बनाया जा सकता है। इससे नाश्ते में प्रोटीन के साथ सब्जियों को भी शामिल किया जा सकता है।
मूंग दाल का हेल्दी चीला
मूंग दाल को कुछ देर पानी में भिगोकर पीस लें। तैयार घोल में प्याज, टमाटर, पालक या पसंद की दूसरी सब्जियां मिलाकर चीला बनाएं। इसे तैयार करते समय तेल की मात्रा कम रखना बेहतर है।
एवोकाडो से बनाएं सैंडविच
होल-ग्रेन या मल्टीग्रेन ब्रेड पर एवोकाडो को मैश करके फैलाएं। इसके ऊपर टमाटर, खीरा और लेट्यूस जैसी सब्जियां डाल सकते हैं। सैंडविच को बनाते समय मक्खन और ज्यादा सॉस का इस्तेमाल न करें।
टोफू और सब्जियों का बाउल
टोफू को हल्का पकाकर उसमें पालक, ब्रोकली, गाजर और शिमला मिर्च जैसी सब्जियां मिलाएं। स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा नींबू और हल्के मसाले डाल सकते हैं। पसंद हो तो इसमें थोड़ी मात्रा में कॉर्न भी मिलाया जा सकता है।
चिया सीड्स पुडिंग में नट्स और बेरीज
चिया सीड्स को बिना चीनी वाले दूध या दही में भिगोकर पुडिंग तैयार करें। इसमें ऊपर से बादाम, अखरोट और ताजी बेरीज डालकर खा सकते हैं। चिया सीड्स में फाइबर और ओमेगा फैटी एसिड पाए जाते हैं, इसलिए यह नाश्ते का एक पौष्टिक विकल्प हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
