Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
ब्लड कोलेस्ट्राल को सुधारें वरना पडे़गा पछताना

कोलैस्ट्रोल को नियंत्रित करने और सुधारने के तरीके
1. हृदय रोगियों को ट्रांस फैटी एसिड्स यानी वनस्पति घी, तेल, मक्खन से बचना चाहिए। अगर ऐसा करना संभव नहीं है तो इनकी मात्रा अपने खाने में कम कर दें। कचौड़ी, समोसे या केक आदि का सेवन न करें।
2. अगर आप मांसाहारी हैं तो मछली खाना ज्यादा हितकर होगा। वह लोग जिनको मांस से बेहद लगाव है उन्हें मांस का उपयोग करने से पहले उस पर से पूरी चर्बी उतार देनी चाहिए। मांस को कम मात्रा में और कम नियमित्ता के साथ खाना चाहिए। ऐसी मछलियां जिनमें ओमेगा-3 फैटी ऐसिड पाए जाते हैं उनका सेवन जरुर करें। यह खून को जमने से रोकेगा और आपकी धमनियों को कड़ा होने से बचाएगा।
3. धूम्रपान करना वैसे तो हर किसी के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है पर दिल के रोगियों के लिए तो यह जानलेवा है। अगर अभी आपने धूम्रपान और तम्बाकू पर रोक नहीं लगाई तो यह खतरनाक होगा।
4. शरीर पर मोटापा बिल्कुल भी बढ़ने ना दें। यह दिल की समस्या को बढाने के साथ उच्च रक्त की समस्या को भी दावत देता है।
5. रिसर्च से पता चला है कि ग्रेपफ्रूट खाने से दो महीने में कोलेस्ट्राल का स्तर 7% तक कम हो जाता है। इसका सेवन सुबह के समय खाली पेट करना चाहिए।
6. ढेरों ताजी हरी सब्जियां और फल खाएं, ये खून की वाहिकाओं में खराब कोलैस्ट्रोल के खराब असर को कम करती हैं। इनके प्रतिदिन प्रयोग से दिल की बीमारी से बचा जा सकता है। ताजे फल जैसे- पपीता, तरबूज, बेर या संतरा का सेवन करना लाभकारी होता है।
7. हर दिन 20-40 ग्राम बिना नमक लगी, बिना तली गिरियां या फलों के बीज खाएं।
8. घुलनशील फाईबर एक अच्छा तरीका है बढे हुए कोलेस्ट्राल को कंट्रोल में रखने का। ओटमील, सेब, राजमा और नाशपाती आदि खून में कोलेस्ट्रॉल को सोखने से रोकते हैं। इससे ब्लड क्लॉटिंग रुक जाती है। आपके लिए प्रतिदिन 10 ग्राम घुलनशील फाईबर फायदेमंद साबित हो सकता है।
9. कोलेस्ट्रोल कम करने के लिए दवाई का इस्तेमाल तभी किया जाना चाहिए जब ऊपर दिए गए उपाय कोलैस्ट्रोल को कम करने में कामयाब न हों।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
