Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
हार्ट अटैक से बचाए यह फूड
आजकल प्रोफेशनल लाइफ में इतनी टेंशन है कि कम उम्र वाले लोगो को भी हृदय संबधी रोग हो रहे हैं। स्ट्रेस ले कर काम करते रहना और अपनी डाइट पर बिल्कुल भी ध्यान ना देने की वजह से यह रोग आम हो गया है। यहां पर कुछ ऐसे फूड दिये जा रहे हैं जिनसे हार्ट अटैक आने के कम चांसेज हैं।

मछली
मछली में पाया जाने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड दिल और धमनियों को मजबूत बनाता है। यह एचडीएल यानी की अच्छे कोलस्ट्राल को बढाता है और धमनियों में खून को ब्लॉक होने से रोकता है। एक शोध के अनुसार जो लोग हफ्ते में दो बार मछली खाते हैं उनकी मौत हृदय रोग से तीन गुना कम होती है।

उच्च फाइबर
साबुत अनाज में फाइबर की मात्रा काफी पाई जाती है जिनके खाने से वसा में कमी आती है। साबुत अनाज में खनिज, प्रोटीन, विटामिन जैसे पदार्थ पाए जाते हैं जो दिल को स्वस्थ रखते हैं। घुलनशील फाइबर भोजन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर में कमी आती है। जई, जौ, ब्राउन राइस, रोटी और दाल जैसे सेम, मसूर और मटर को भी शामिल करें।

फ्लैक्सीड
हृदय रोगियों के लिये फ्लैक्सीड किसी जादुई दवाई से कम नहीं है। इसमें हाई फाइबर पाया जाता है जिसको आप साबुत, पीस कर या फिर इसका तेल खा सकते हैं।

अदरक और लहसुन
यह शरीर में बढे हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं। रोजाना एक या दो लहसुन खाने से हृदय स्वस्थ्य रहता है। ये दोनो हार्मोनल क्रिया को ठीक करते हैं तथा खून में गंदगी को साफ करते हैं।

चाय
चाहे ब्लैक टी हो या फिर ग्रीन टी, दोनों ही हृदय रोग संबधी बीमारी में सहायक होती हैं। इसमें पाये जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट तत्व धमनियों की सफाई करता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है। जो लोग दिन में दो कप चाय पीते हैं उनके 11 प्रतिशत तक इस बीमारी से मरने का खतरा रहता है।

चैरी
रिसर्च के मुताबिक माना जाता है कि जो तत्व चैरी में लाल रंग डालता है वही मानव शरीर में यूरिक एसिड को कम करने में सहायक भी होता है। खून में बढा हुआ यूरिक एसिड हार्ट अटैक पैदा कर सकता है। मुठ्ठी भर चैरी, चाहे सूखी हो या फिर ताजी खाने से दिल मजबूत रहेगा।

बीन्स
बीन्स में अच्छी मात्रा में फॉलिक एसिड के साथ ही इसमें धमनियों में खून को सुचारू रूप से चलाने की ताकत भी होती है। रोजाना दो कप बीन्स खाने से आपको सारे पौष्टिक गुण मिल जाएंगे जिससे आपका हृदय सही रहेगा।

संतरा
इसमें विटामिन सी भारी मात्रा में होता है। यह कोलेस्ट्राल के लेवल को नियंत्रण में रखता है और धमनियों में किसी भी प्रकार का ब्लॉकेज करने से रोकता है। रोजाना एक संतरा हर किसी को खाना चाहिये।
मछली- मछली में पाया जाने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड दिल और धमनियों को मजबूत बनाता है। यह एचडीएल यानी की अच्छे कोलस्ट्राल को बढाता है और धमनियों में खून को ब्लॉक होने से रोकता है। एक शोध के अनुसार जो लोग हफ्ते में दो बार मछली खाते हैं उनकी मौत हृदय रोग से तीन गुना कम होती है।
उच्च फाइबर: साबुत अनाज में फाइबर की मात्रा काफी पाई जाती है जिनके खाने से वसा में कमी आती है। साबुत अनाज में खनिज, प्रोटीन, विटामिन जैसे पदार्थ पाए जाते हैं जो दिल को स्वस्थ रखते हैं। घुलनशील फाइबर भोजन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर में कमी आती है। जई, जौ, ब्राउन राइस, रोटी और दाल जैसे सेम, मसूर और मटर को भी शामिल करें।
फ्लैक्सीड- हृदय रोगियों के लिये फ्लैक्सीड किसी जादुई दवाई से कम नहीं है। इसमें हाई फाइबर पाया जाता है जिसको आप साबुत, पीस कर या फिर इसका तेल खा सकते हैं।
अदरक और लहसुन- यह शरीर में बढे हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं। रोजाना एक या दो लहसुन खाने से हृदय स्वस्थ्य रहता है। ये दोनो हार्मोनल क्रिया को ठीक करते हैं तथा खून में गंदगी को साफ करते हैं।
चाय- चाहे ब्लैक टी हो या फिर ग्रीन टी, दोनों ही हृदय रोग संबधी बीमारी में सहायक होती हैं। इसमें पाये जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट तत्व धमनियों की सफाई करता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है। जो लोग दिन में दो कप चाय पीते हैं उनके 11 प्रतिशत तक इस बीमारी से मरने का खतरा रहता है।
चैरी- रिसर्च के मुताबिक माना जाता है कि जो तत्व चैरी में लाल रंग डालता है वही मानव शरीर में यूरिक एसिड को कम करने में सहायक भी होता है। खून में बढा हुआ यूरिक एसिड हार्ट अटैक पैदा कर सकता है। मुठ्ठी भर चैरी, चाहे सूखी हो या फिर ताजी खाने से दिल मजबूत रहेगा।
बीन्स- बीन्स में अच्छी मात्रा में फॉलिक एसिड के साथ ही इसमें धमनियों में खून को सुचारू रूप से चलाने की ताकत भी होती है। रोजाना दो कप बीन्स खाने से आपको सारे पौष्टिक गुण मिल जाएंगे जिससे आपका हृदय सही रहेगा।
संतरा- इसमें विटामिन सी भारी मात्रा में होता है। यह कोलेस्ट्राल के लेवल को नियंत्रण में रखता है और धमनियों में किसी भी प्रकार का ब्लॉकेज करने से रोकता है। रोजाना एक संतरा हर किसी को खाना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
