Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
शकरकंद के फायदे
हो सकता है कि आपके घर में शकरकंद का व्यंजन कम ही बनता हो लेकिन इसमें मौजूद ढेर सारे पौष्टिक तत्व आपके पूरे स्वास्थ्य को निखार सकते हैं। आज हमारे घर में शकरकंद की जगह सफेद आलुओं ने ले ली है। अगर आप इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में सुनेगें तो आप चौंक जाएंगे। इसका नियमित सेवन आपके ब्लड शुगर को नीचे गिरा सकता है।
कैंसर, दिल की बीमारी और हृदय की समस्या को यह पल भर में सही कर सकता है, लेकिन बहुत से लोगों को इसके स्वास्थ्य लाभ के बारे में पता ही नहीं। शकरकंद में आयरन, फोलेट, कॉपर, मैगनीशियम, विटामिन्स आदि होते हैं, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है। इसको खाने से त्वचा में चमक आती है और चेहरे पर जल्दी झुर्रियां नहीं पड़ती। तो आइये जानते हैं इसके स्वास्थ्य लाभ के बारे में-

कैंसर से बचाए- शकरकंद की गहरे रंग की प्रजाति में अच्छी मात्रा में कैरोटिनॉयड जैसे, बीटा कैरोटीन और विटामिन ए अधिक मात्रा में होता है। ऐसे आहार जिसमें अधिक कैरोटिनॉयड पाया जाता है, वह फेफड़े और मुंह के कैंसर से बचाता है।
ब्लड शुगर कंट्रोल करे- अगर आपको का ब्लड शुगर लेवल कुछ भी खाने से तुरंत ही बढ जाता है तो, शकरकंद खाना ज्यादा अच्छा होता है। इसे खाने से ब्लड शुगर हमेशा नियन्त्रित रहता है और इंसुलिन को बढने नहीं देता।
त्वचा की देखभाल और एंटी एजिंग तत्व से भरा- शकरकंद के सेवन से आंखों की रौशनी बढती है और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसके साथ ही इसमें बीटा कैरोटीन होता है जो शरीर में फ्री रैडिकल्स से लड़ता है और जल्द बुढापा नहीं आने देता। इसमें विटामिन सी पाया जाता है जो कि त्वचा में कोलाजिन का निर्माण कर के त्वचा की जवानी बनाए रखता है।
दिल की बीमारी से बचाए- शकरकंद में विटामिन बी6 होता है जो शरीर में रासायनिक होमोसिस्टीन बनने से रोकता है और हार्ट अटैक से बचाता है। इसमें मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर और दिन के कार्य को मेंटेन करता है।
तनाव से राहत दिलाए - इसमें हाई पोटैशियम पाया जाता है जिससे तनाव में आने के बाद शरीर प्रयोग कर लेता है, इसलिये शकरकंद को जरुर खाना चाहिये। साथ ही यह मासपेशियों की ऐठन कम करता है जो कि पोटैशियम की कमी से होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
