Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
हाई ब्लड प्रेशर वाले क्या करें और क्या नहीं
खराब लाइफस्टाइल और तनाव के चलते आज कल लोगों को कम उम्र में ही उच्च रक्तचाप यानी की हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी होने लग गई है। इस बीमारी में जहाँ रोगी के रक्त का दबाव 140/80 से अधिक हो जाता है वहीं रोगी का सिर चकराने लगता है । आँखों के आगे अंधेरा छाने लगता है और रोगी घबराहट महसूस करता है ।
December Madness Sale: Jabong के लाइफस्टाइल प्रोडक्ट पर पाएं 80% की भारी छूट !
जो लोग हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी से पीडित हैं, वह सोंचते हैं कि केवल दवाई लेने से ही यह कंट्रोल हो सकता है। लेकिन इससे बचाव के लिये कुछ प्रभावी तरीके भी हैं, जिन्हें आजमाने से आप इस बीमारी से सदा के लिये छुटकारा पा सकते हैं। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर है, उनके लिये यह जानना बहुत जरुरी है कि उन्हें इस दौरान क्या करना चाहिये और क्या नहीं।

व्यायाम करें
जो लोग व्यायाम नहीं करते हैं उन्हें हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी जल्दी होती है। मोटे लोगों के दिल पर ज्यादा प्रेशर पड़ता है और हार्ट ब्लॉकेज ज्यादा प्रतिशत में होता है। केवल दवाइयां खा कर कुर्सी पर बैठे रहने से हाई ब्लड प्रेशर नहीं ठीक हो सकता।

शराब से करें तौबा
शराब पीने से शरीर में नार्मल तरह से ब्लड फ्लो नहीं हो पाता और यह ब्लड प्रेशर को भी बढाता है। शराब वैसे भी शरीर के लिये कभी अच्छी नहीं रही क्योंकि यह विभिन्न अंगों के कार्य क्षमता पर प्रभाव डालती है।

धूम्रपान छोडें
धूम्रपान करने से ब्लड प्रेशर बहुत तेजी के साथ बढ़ता है। जिससे धमनियां कठोर बन जाती हैं और वह रक्त वाहिकाओं को चोट पहुंचाती हैं।

सोडियम की मात्रा घटाएं
सोडियम की अधिक मात्रा शरीर में पानी भर देती है जिससे हाइ ब्लड प्रेशर होने की समस्या और पैदा हो जाती है। जो लोग पहले से ही हाइ ब्लड प्रेशर के शिकार हैं, उन्हें नमक का प्रयोग डाइट में कम करना चाहिये। अचार, नमकीन, सलाद में नमक, पकौड़ा आदि खाने से बचें।

तनाव दूर करें
बेकार का तनाव लेना बंद करें। रोज सुबह वर्कआउट, मेडिटेशन और कुछ ऐसे काम करने में मन लगाएं जिससे आपको खुशी मिलती हो। तनाव लेने से पचार तरह की बीमारियां होती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
